Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। मां के भक्त नौ दिनों का व्रत रखते हैं। वे अपने घर में अखंड ज्योति भी जलाते हैं। यह ज्योति पूरे 9 दिन तक जलती है। मान्यता है कि नवरात्र पर्व के दौरान अखंड ज्योति रखने से घर में सुख-समृद्धि का निवास होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। घर में सुख शांति और पितृ शांति बनी रहती है। अखंड ज्योति प्रकाश, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होती है। शास्त्रों में अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित करने के नियम बताए गए हैं। जो इस प्रकार हैं-
{"_id":"607714788ebc3e8cd11ff0cb","slug":"chaitra-navratri-2021-know-the-rule-of-akhand-jyoti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि में जला रहे हैं अखंड ज्योति, तो जान लें नियम, ये गलती न करें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि में जला रहे हैं अखंड ज्योति, तो जान लें नियम, ये गलती न करें
Thu, 15 Apr 2021 05:49 PM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि 2021
- फोटो : gettyimages
- अखंड ज्योति को रखने से पहले इसके नीचे अष्टदल बना लें।
- अखंड ज्योति को शुभ मुहूर्त देखकर ही प्रज्वलित करना चाहिए।
चैत्र नवरात्रि 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
- अखंड ज्योति को लकड़ी की चौकी पर रखकर जलाएं।
- अखंड ज्योति जलाने के लिए शुद्ध देसी घी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
- अगर आपके पास ज्योति जलाने के लिए देसी घी नहीं है तो तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अखंड ज्योति के लिए रूई की जगह कलावे का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2021
- फोटो : file photo
- इस बात का ध्यान रखें कि कलावे की लंबाई इतनी रखें कि ज्योति नौ दिनों तक जलती रहे।
- इसे प्रज्वलित करने से पहले इसमें आप बहुत थोड़े से चावल भी डाल सकते हैं।