फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Bhaumvati Amavasya 2021 Bhaumvati Amavasya remedies

Bhaumvati Amavasya 2021: 11 मई को भौमवती अमावस्या, इस दिन करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

Fri, 07 May 2021 07:07 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 07 May 2021 07:07 AM IST
सार

मंगलवार को पड़ने वाली अमावस्या को भौम अमावस्या कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भौम अमावस्या को धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Bhaumvati Amavasya 2021 Bhaumvati Amavasya remedies
prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj

विस्तार

Bhaumvati Amavasya 2021: वैशाख माह की अमावस्या इस बार 11 मई मंगलवार को पड़ रही है। मंगलवार को पड़ने वाली अमावस्या को भौम अमावस्या कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भौम अमावस्या को धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। भौमवती अमावस्या के दिन कर्ज मुक्ति से जुड़े कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं भौमवती अमावस्या का मुहूर्त, व्रत विधि, महत्व, और उपाय के बारे में।

विज्ञापन

भौमवती अमावस्या मुहूर्त 

भौमवती अमावस्या तिथि 10 मई की रात 09 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी जो 12 मई को 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमावस्या की पूजा विधि
  • अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठें।
  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
  • सूर्योदय के समय भगवान सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें।
  • इस दिन कर्मकांड के साथ अपने पितरों का तर्पण करें।
  • पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत रखें।
  • जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।
  • ब्राह्मणों को भोजन कराएं। 
विज्ञापन

भौमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय
  • भौमवती अमावस्या के दिन सूर्य देव की आराधना करें। इस दिन सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें। इसमें लाल चंदन का पाउडर और गुड़हल का फूल डालें और सूर्य के तेरह नामों का उच्चारण करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करें। 
  • भौमवती अमावस्या के दिन मंगल स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इस दिन तांबे का त्रिकोण मंगलयंत्र घर में स्थापित करें और नित्य इसकी पूजा कर मंगल स्तोत्र का पाठ करें। यंत्र पर लाल चंदन का तिलक करें। इससे आपको धनलाभ प्राप्त होगा। 
  • कर्ज मुक्ति के लिए भौमवती अमावस्या के दिन श्री गणेश ऋण मोचक मंगल स्तोत्र के 51 पाठ करें और गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं। 
  • भूमि से जुड़े कार्य में सफलता पाने के लिए भौम अमावस्या के दिन लाल चंदन की माला धारण करें। इस उपाय से आपके कार्य सिद्ध होंगे।
  • भौमवती अमावस्या के दिन श्रीयंत्र की विधिवत पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। यह उपाय करने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और आपको धन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed