आप लंबी उम्र पाने के साथ ही साथ नरक जाने से बचना चाहते हैं तो छोटी दीपावली की शाम यह गलती न करें।
लंबी उम्र चाहते हैं तो नरक चतुर्दशी की शाम यह भूल न करें
दीपावली का त्योहार पांच दिनों का होता हैं। यह त्योहार धनतेरस से शुरु होता है और भाईदूज पर खत्म। इस बीच मुख्य दीपावली से पहले छोटी दीपावली मनाई जाती है। इस दीपावली का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन और मृत्यु से संबंधित है।
लंबी उम्र चाहते हैं तो नरक चतुर्दशी की शाम यह भूल न करें
इस संदर्भ में कथा है कि, एक बार यमराज ने यमदूतों से कहा लोगों के प्राण हरते समय तुम्हें कभी दुःख हुआ है अथवा नहीं। इस पर यमदूत ने कहा कि एक बार एक राजकुमार के प्राण हरते समय हमें बहुत दुःख हुआ था।
लंबी उम्र चाहते हैं तो नरक चतुर्दशी की शाम यह भूल न करें
राजकुमार की शादी के चार ही दिन हुए थे। राजकुमार की मृत्यु से राजमहल में चित्कार और हाहाकार मच गयी। नववधू का विलाप देखकर हमारा हृदय हमें धिक्कारने लगा। इसके बाद यमदूतों ने यमराज से पूछा कि हे यमदेव कोई ऐसा उपाय नहीं है जिससे प्राणी की अकाल मृत्यु न हो।
लंबी उम्र चाहते हैं तो नरक चतुर्दशी की शाम यह भूल न करें
यमराज ने कहा कि 'जो व्यक्ति छोटी दीपावली के दिन मेरे नाम से दीप जलाकर मुझे स्मरण करेगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं सताएगा।' यह दिन नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है इसलिए इस दिन यमदीप जलाने वाले को नरक का भय भी नहीं रहेगा।