Gupt Navratri 2022: सुख सौभाग्य के लिए गुप्त नवरात्रि में इस विधि करें पूजा, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जून को हो रही है। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 05 बजकर 26 मिनट से लेकर 06 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें पूजा
आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों का खास महत्व होता है। इस दौरान आपको प्रातः काल स्नान करने के बाद मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करना चाहिए।
प्रतिपदा- रोगमुक्त रहने के लिए प्रतिपदा तिथि के दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं।
द्वितीया- लंबी उम्र के लिए द्वितीया तिथि को मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाएं।
तृतीया- दुख से मुक्ति के लिए तृतीया तिथि पर मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं।
चतुर्थी- तेज बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए चतुर्थी तिथि पर मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं।
पंचमी- स्वस्थ शरीर के लिए मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं।