April 2022 Second Week Vrat and Tyohar List: कल यानी 11 तारीख दिन सोमवार से अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो जाएगी। 11 अप्रैल 2022 से शुरू होने वाला इस महीने का दूसरा सप्ताह 17 अप्रैल तक रहेगा। पहले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी कई व्रत और त्योहार, जैसे- कामदा एकादशी, हनुमान जयंती, बैसाखी, चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन यानी हवन एवं पारण, मेष संक्रांति, गुरु प्रदोष व्रत, चैत्र पूर्णिमा, गुड फ्राइडे और ईस्टर पड़ने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस सप्ताह पड़ने वाले सभी व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन हैं, ताकि आप समय से पहले इनकी सही से तैयारी कर लें। आइए शुरू करते हैं...
April 2022 Festival List: हनुमान जन्मोत्सव, कामदा एकादशी से लेकर गुड फ्राइडे तक, जानिए अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आने वाले व्रत एवं त्योहार
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल कामदा एकादशी व्रत 12 अप्रैल, 2022 को है। मान्यता है कि कामदा एकादशी व्रत रखने और व्रत कथा का पाठ करने से पाप से मुक्ति मिलती है और मोक्ष मिलता है।
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मदन द्वादशी व्रत रखा जाता है। इस साल मदन द्वादशी व्रत 13 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। कहा जाता है कि मदन द्वादशी व्रत रखने से पुत्र की प्राप्ति होती है।
14 अप्रैल को सूर्य, मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन सूर्य की मेष संक्रांति होगी। मेष संक्रांति से ही सौर कैलेंडर का नया वर्ष प्रारंभ होगा।
प्रदोष व्रत 2022
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 14 अप्रैल दिन गुरुवार को है। गुरुवार के दिन पड़ने की वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं।
ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व गुड फ्राइडे इस साल 15 अप्रैल को है। कहा जाता है कि ईसा मसीह ने इस दिन ही अपने प्राण त्याग दिए थे।