Perfume at Night: जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो हेयरस्टाइल और ड्रेस के अलावा अपने परफ्यूम पर जरूर ध्यान देते हैं और अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम लगाते हैं। हालांकि, मान्यता है कि रात में कहीं भी जाना हो तो बगैर परफ्यूम लगाए ही जाना चाहिए और न ही रात के समय में किसी खुशबू को टोकना चाहिए। यहीं नहीं, रात में बाल खोलकर जाने को लेकर भी मनाही होती है। यह अशुभ माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताते हैं कि आखिर रात में क्यों यह चीजें नहीं लगाकर बाहर निकलना चाहिए और अगर हम ऐसा करते हैं तो इसके पीछे क्या वजह होती है।
Apply Perfume at Night: रात में इन चीजों को लगाकर न जाए बाहर, जानें क्या है इनके कारण
Applying Perfume: कुछ ऐसी मान्यताएं हैं, जिनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। इसके बाद भी हम इन बातों से काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि यह बातें हमें काफी ज्यादा अटपटी और निराधार लगती हैं, लेकिन फिर भी कई लोग इसे फॉलो करते हैं और बाकी लोगों को भी करने की सलाह देते हैं।
कुछ ऐसी मान्यताएं हैं, जिनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। इसके बाद भी हम इन बातों से काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि यह बातें हमें काफी ज्यादा अटपटी और निराधार लगती हैं, लेकिन फिर भी कई लोग इसे फॉलो करते हैं और बाकी लोगों को भी करने की सलाह देते हैं तो आइए बताते हैं आपको कि आखिर यह मान्यता क्यों इतनी प्रचलित है।
नकारात्मक ऊर्जा करती है आकर्षित?
ऐसी मान्यता है कि रात के समय में अगर इत्र लगाया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करती है। यही नहीं, अगर तेज परफ्यूम लगाकर रात में सोया जाए तो यह नींद में खलल डालती है और रात में हम अच्छे से नहीं सो पाते हैं।
यह भी मान्यता है कि अगर हमें रात को बाल खोलकर नहीं जाना चाहिए। कहा जाता है कि रात में बाल खोलने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती हैं। ऐसे में आप बाल न खोलकर भविष्य में आनो वाली सारी परेशानियों से बच सकती हैं
खूशबूदार तेल न लगाएं
कहते हैं कि रात में यदि खूशबूदार तेल लगाकर बाहर जाया जाए तो व्यक्ति जिस भी काम के लिए जाता है, उसे उस काम में बाधा देखने को मिलती है। यही नहीं, इसके साथ ही आपकी जिंदगी में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
इन जगहों पर जाने की होती है मनाही
मान्यता है कि रात में इन चीजों को लेकर सुनसान जगहों पर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा कोई खुशबूदार चीज को लगाकर, पेड़-पौधों के पास या फिर श्मशान .या चौराहे- तिराहे जैसी जगहों पर रात में नहीं जाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।