Anant Chaturdashi 2022: आज अनंत चतुर्दशी का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस पर्व को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु का समर्पित किया गया है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। साथ ही इसी दिन गणेश उत्सव का समापन भी होता है। इसी दिन शुभ समय में गणेश विसर्जन किया जाता है। गणपति बप्पा के भक्त इस मनोकामना के साथ उन्हें विदा करते हैं कि अगले बरस बप्पा फिर उनके घर पधारेंगे और जीवन में सुख और शांति लेकर आएंगे। देश भर में इस पर्व को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी का त्योहार 9 सितंबर 2022, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल गणपति विसर्जन और अनंत चतुर्दशी का पूजन मुहूर्त क्या है...
Anant Chaturdashi 2022: अनंत चतुर्दशी आज, जानिए तिथि, महत्व और गणपति विसर्जन का मुहूर्त
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 09 Sep 2022 07:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन