फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के 12 भुतहा स्थान जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

Mon, 04 May 2015 03:17 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन

भारत के 12 भुतहा स्थान जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

12 most haunted place in india

भारत में कई ऐसे स्थान हैं जिन्हें भुतहा माना जाता है, यानी यह ऐसे स्थान हैं जहां जाने के बाद आपको रुहानी ताकतों या असामान्य सी स्थिति का एहसास होता है। इनमें कुछ ऐसे शहर भी शामिल हैं जहां देश दुनिया से छुट्टियां बिताने परिवार के साथ लोग आते हैं। तो आइए चलें उन स्थानों की सैर पर जहां सब कुछ सामान्य नहीं है। यहां कुछ नहीं होते हुए भी किसी अनजानी ताकत की मौजूदगी दिन में भी लोगों को डराती है।

भारत के 12 भुतहा स्थान जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

12 most haunted place in india

पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में एक हिल स्टेशन है कुर्शियांग। यहां के डाउ हिल को भारत के प्रमुख भुतहा स्थानों में से एक माना जाता है। यहां के जंगलों में रात में तो दूर दिन में जाने के लिए भी बड़ा कलेजा चाहिए। यहां पर कई लोगों ने आत्महत्याएं की हैं। यहां के विक्टोरिया बॉयज स्कूल में छुट्टियों के दौरान किसी के चलने की असामान्य सी आवाजें आती हैं।

भारत के 12 भुतहा स्थान जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

12 most haunted place in india

यह है जैसलमेर के पास स्थित कुलधारा गांव। करीब 180 साल से वीरान इस गांव को भुतहा माना जाता है। कहते हैं एक बहुत ही सुंदर लड़की के कारण यह गांव एक रात में वीरान हो गया। अब यहां की स्थिति यह है कि रात तो रात दिन में भी लोग यहां जाने से डरते हैं। कई पारानार्मल एक्सपर्ट की टीमें भी यहां रिसर्च करने आ चुकी हैं और उन्होंने भी माना है कि यहां कुछ तो असामान्य जरूर है।


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के 12 भुतहा स्थान जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

12 most haunted place in india

यह है लांबी देहर माइंस जो मसूरी के बाहरी इलाके स्थित है। माना जाता है कि चूना पत्थर के इस खदान में नियमों की अनदेखी करके मजदूरों से काम लिया जाता था जिससे काफी संख्या में मजदूरों की मौत हो गई। माइंस में काम करने वाले कई ट्रक पर भी यहां पहाड़ी से गिरे। बाद में सुरक्षा कारणों से इस माइंस को बंद कर दिया गया लेकिन अब यह स्थान भूतहा माना जाता है। स्थानीय लोग बताता हैं कि यह माइंस अब भूतों का ठिकाना बन चुका है। रात के समय यहां से कई लोंगों के बातें करने की आवाजें आती हैं। कई बार यहां ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

भारत के 12 भुतहा स्थान जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

12 most haunted place in india

यह दिल्ली स्थित लोथियन कब्रिस्तान। माना जाता है कि यहां एक अंग्रेज सैनिक की आत्मा भटकती है जो किसी भारतीय महिला का प्रेमी था। वैसे इस कब्रिस्तान में 1857 के विद्रोह के दौरान कई सैनिकों को दफनाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed