अजब गजब के भूत कोई मांगे मिठाई किसी को चाहिए लिफ्ट
पैरानार्मल विषयों पर काम करने वालों के अनुसार जिन स्थानों पर हादसे या अतृप्त इच्छाओं को लेकर किसी की मृत्यु होती है वहां पर अक्सर दुर्घटनाएं और अनहोनी चीजें होती रहती हैं और वह स्थान हॉटेड यानी प्रेतबाधित माना जाने लगता है। दुनिया में कई ऐसे स्थान हैं जिनके बारे में घोषित तौर पर यह कहा जाता है कि यह प्रेत बाधित स्थान है लेकिन अभी भी कई स्थान ऐसे हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता है लेकिन यहां लोगों के साथ अजब सी घटनाएं हो जाती है। कहीं जाने पर लोग गायब हो जाते हैं तो कहीं भूत लोगों से मिठाई तो कहीं लिफ्ट मांगते हैं। आइये भारत के कुछ प्रेत बाधित स्थानों के सफर पर चलते हैं।
अजब गजब के भूत कोई मांगे मिठाई किसी को चाहिए लिफ्ट
1976 में बनी मुंबई की इस ग्रैंड पैराडी टावर को भूतहा माना जाता है क्योंकि इस टावर की आठवीं मंजिल से कई लोगों ने कूद कर जान दी है। इसमें हैरानी की बात तो यह है कि 2004 में एक दंपत्ति ने इस टावर से कूदर जान दे दी इसके बाद से साल भर के अंदर उसी परिवार के सभी सदस्यों ने एक-एक कर जान दे दी।
अजब गजब के भूत कोई मांगे मिठाई किसी को चाहिए लिफ्ट
गुजरात के सूरत में दमास बीच को प्रेत बाधित माना जाता है। यहां पर कभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाता था। ऐसी धारणा है कि इस स्थान पर कई प्रेतात्माओं का वास है। लोगों के अनुभव हैं कि जब यहां आस-पास कोई नहीं होता है तब भी एहसास होता है कि कई लोग आपस में बात कर रहे हों। यहां से कई लोगों के लापता होने की भी बात कही जाती है। इसलिए यहां नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
अजब गजब के भूत कोई मांगे मिठाई किसी को चाहिए लिफ्ट
मेरठ के जी पी ब्लॉक में एक दो मंजिला मकान है जिसमें सालों से ताला लगा हुआ है। इस मकान को लेकर पूरे मेरठ में तरह-तरह की बातें की जाती हैं। कई लोग बताते हैं कि इस मकान में रात के समय अक्सर चार लोग शराब पीते हुए दिखते हैं। कुछ लोग यहां पर लाल रंग के कपड़े में एक लड़की को देखने की बात भी करते हैं। इस मकान का खौफ ऐसा है कि जान बूझकर रात के समय कोई भी यहां से गुजराना नहीं चाहता।
अजब गजब के भूत कोई मांगे मिठाई किसी को चाहिए लिफ्ट
दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला किला को प्रेत बाधित माना जाता है। गुरुवार के दिन लोग यहां दूध चढ़ाते और अगरबत्ती जलाते हैं। लोगों की मान्यता है कि यहां पर जिन्नातों का वास है जो लोगों की मुरादें पूरी करते हैं। लेकिन ऐसी भी बातें हैं कि यहां के भूत-प्रेत लोगों से मीठी चीजें मांगते हैं। युवतियों को यहां से दूर रहने की बात भी कही जाती है क्योंकि जिन्नत उनके पीछे पड़ जाते हैं।