नवंबर के पहले सप्ताह में संकष्टी चतुर्थी और अहोई अष्टमी व्रत आएंगे। सबसे अहम बात तो यह है कि इस अवधि में सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ भी आएगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते के त्योहारों के बारे में विस्तार से -
नवंबर के पहले सप्ताह में पड़ेंगे करवा चौथ और अहोई अष्टमी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ
Karwa Chauth 2020: करवा चौथ का पावन व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा। हर साल यह व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए रखती है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है।
संकष्टी चतुर्थी
संकष्टी चतुर्थी 4 अक्तूबर को है। इस दिन भगवान गणेश की आराधना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का आशय संकट को रहने वाली चतुर्थी तिथि से है।
अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी व्रत 8 नवंबर को रखा जाएगा। इस पर्व को खासतौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन उपवास करती हैं साथ ही अहोऊ देवी की पूजा करती है। यह दिन देवी अहोई को समर्पित होती है। इस दिन महिलाएं अपनी संतानों की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं।
2 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, द्वितीया
3 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, तृतीया
4 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, चतुर्थी
5 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, पंचमी
6 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, षष्ठी
7 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, सप्तमी
8 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, अष्टमी