फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi 2025: आज है विकट संकष्टी चतुर्थी, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और चंद्रोदय समय

Wed, 16 Apr 2025 06:35 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Apr 2025 06:35 AM IST
सार

मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान, स्वास्थ्य, धन और सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय।

विज्ञापन
Vikat Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat moonrise time
विकट संकष्टी चतुर्थी 2025 - फोटो : freepik

Vikat Sankashti Chaturthi 2025: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत और पूजा  कठिन परिस्थितियों से रक्षा करने वाले गणपति बप्पा को समर्पित होती है। श्री गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। वैशाख माह की चतुर्थी विशेष रूप से ‘विकट संकष्टी चतुर्थी’ के रूप में जानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन का व्रत व्यक्ति को गंभीर समस्याओं से निकलने की शक्ति देता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान, स्वास्थ्य, धन और सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय।



Akshaya Tritiya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान, जानें तिथि और मुहुर्त
Vaishakh Maas 2025 Upay: श्रीहरि के प्रिय वैशाख मास में करें ये चार उपाय, दूर होगी हर समस्या
 

Vikat Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat moonrise time
विकट संकष्टी चतुर्थी 2025 कब है? - फोटो : freepik

विकट संकष्टी चतुर्थी 2025 कब है?
दृक पंचांग के अनुसार इस वर्ष विकट संकष्टी चतुर्थी 16 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 16 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 1:16 बजे से प्रारंभ होकर 17 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 3:23 बजे तक रहेगी। बुधवार का दिन स्वयं श्री गणेश को समर्पित होता है, इसलिए इस बार यह तिथि और भी शुभ मानी जा रही है। 

Vikat Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat moonrise time
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
इस दिन पूजन का श्रेष्ठ समय सुबह 5:55 से 9:08 बजे तक बताया जा रहा है। इस दौरान पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। हालांकि, विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 बजे से 3:21 बजे तक और अमृत काल शाम 6:20 बजे से रात 8:06 बजे तक रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikat Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat moonrise time
चंद्रोदय का समय - फोटो : freepik
चंद्रोदय का समय
व्रत पूरा करने के लिए रात में चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत आवश्यक माना जाता है। इस दिन चन्द्रोदय रात 10:00 बजे होगा। अर्घ्य देने के लिए दूध, जल और सफेद पुष्पों का प्रयोग करना चाहिए।
 

Somwar ke Upay: सोमवार की रात करें ये छोटा सा उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा

Vaishakh Month 2025 Vrat and Tyohar List: वैशाख माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Vikat Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat moonrise time
विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत और पूजा विधि - फोटो : freepik

विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत और पूजा विधि
व्रत रखने वालों को इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद संपूर्ण उपवास या फलाहार का संकल्प लें। पूजा स्थान को स्वच्छ कर गणपति की प्रतिमा स्थापित करें। दुर्वा, ताजे फूल, घी का दीपक, मोदक और लड्डू अर्पित करें। इसके बाद व्रत कथा पढ़ें और मंत्रों का जाप करें। शाम को पुनः पूजा व आरती करें और चंद्रमा के दर्शन करके व्रत का पारण करें।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed