फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदोष व्रत 2026: अक्तूबर में इस दिन रखा जाएगा आखिरी प्रदोष व्रत, जानें शिव पूजा का शुभ समय

Fri, 16 Oct 2026 06:20 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 16 Oct 2026 06:20 AM IST
सार

Shukra Pradosh Vrat October 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है, जो हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में महादेव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। 

विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat October 2026 date shubh muhurat in hindi
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : AI

Shukra Pradosh Vrat October 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन प्रदोष काल में महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहते हैं कि प्रदोष व्रत रखने और विधि-विधान से शिवजी की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है। वहीं, अक्तूबर 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत शुक्रवार, 23 अक्तूबर को रखा जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्रवार को पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। ऐसे में आइए इसके महत्व और शुभ योग को जानते हैं।


दुर्गा अष्टमी 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में दुर्गा अष्टमी, दुर्गा सप्तशती का पाठ बदल सकता है भाग्य

Trending Videos
Shukra Pradosh Vrat October 2026 date shubh muhurat in hindi
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : freepik.com

प्रदोष व्रत 2026 की तिथि और शुभ योग
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 24 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का विशेष महत्व होता है। इस बार त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल 23 अक्तूबर को मिल रहा है, इसलिए इसी दिन व्रत रखा जाएगा।
नवरात्रि 2026: किस दिन किया जाएगा अष्टमी और नवमी का कन्या पूजन? यहां जानें सही तिथि और शुभ समय

Shukra Pradosh Vrat October 2026 date shubh muhurat in hindi
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe stock

शुक्रवार को पड़ने वाला यह शुक्र प्रदोष व्रत भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन ध्रुव योग का संयोग भी बन रहा है, जो रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर शिवजी की आराधना, मंत्र जाप और दान-पुण्य करना फलदायी माना जाता है।
अष्टमी-नवमी और दशहरा की डेट का ज्योतिषियों ने दूर किया कंफ्यूजन, यहां जानें कन्या पूजन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat October 2026 date shubh muhurat in hindi
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe stock
23 अक्तूबर 2026, शुक्रवार का चौघड़िया 
  • चर - सुबह 06:26 से 07:51 बजे तक
  • लाभ- सुबह 07:51 से 09:16 बजे तक
  • अमृत - सुबह 09:16 से 10:41 बजे तक
  • काल - सुबह 10:41 से दोपहर 12:06 बजे तक
  • शुभ - दोपहर 12:06 से 01:30 बजे तक
  • रोग - दोपहर 01:30 से 02:55 बजे तक
  • उद्वेग - दोपहर 02:55 से शाम 04:20 बजे तक
  • चर - शाम 04:20 से 05:45 बजे तक

दशहरा 2026: विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा क्यों निभाई जाती है? जानें इसका धार्मिक महत्व

रात का चौघड़िया
  • रोग - शाम 05:45 से 07:20 बजे तक
  • काल - शाम 07:20 से 08:56 बजे तक
  • लाभ - रात 08:56 से 10:31 बजे तक
  • उद्वेग - रात 10:31 से 12:06 बजे तक
  • शुभ - रात 12:06 से 01:41 बजे तक (24 अक्तूबर)
  • अमृत - रात 01:41 से 03:17 बजे तक
  • चर- सुबह 03:17 से 04:52 बजे तक
  • रोग - सुबह 04:52 से 06:27 बजे तक

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed