फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: शिवलिंग की पूजा करते समय कभी न चढ़ाएं ये 4 चीजें, मानी गई हैं वर्जित

Mon, 08 Jul 2024 01:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 08 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

Sawan 2024: जल्द सावन माह की शुरुआत होने वाली है, इस दौरान आने वाले प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की पूजा का विधान है।

विज्ञापन
sawan 2024 date muhurat and Shivling Puja Vidhi in hindi
शिवलिंग की पूजा करते समय कभी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024: जल्द सावन माह की शुरुआत होने वाली है, इस दौरान आने वाले प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की पूजा का विधान है। सावन में महादेव की विधिनुसार पूजा अर्चना करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस साल  22 जुलाई, सोमवार से इसकी शुरुआत हो रही है। ऐसे में पहला सोमवार सभी के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन व्रत रखने का विधान है।



हर साल की तरह इस बार भी सावन माह शुभ योगों से भरा है। इस दौरान महादेव को प्रसन्न करने के लिए भारत में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। ये यात्रा भोले भक्तों के लिए बेहद खास होती है। वहीं सावन सोमवार व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ परिणामों से भरा होता है। मान्यता है कि इस उपवास को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस दौरान शिवलिंग अभिषेक पर अधिक जोर दिया जाता है, क्योंकि इसके बिना महादेव की पूजा अधूरी होती है। लेकिन शिवलिंग पर कभी भी ये चार चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए, इससे महादेव नाराज हो सकते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

sawan 2024 date muhurat and Shivling Puja Vidhi in hindi
शिवलिंग की पूजा करते समय कभी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : istock

तुलसी की पत्तियां नहीं चढ़ानी चाहिए
हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है, क्योंकि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि शिवलिंग की पूजा करते समय उस पर कभी भी तुलसी की पत्तियां नहीं चढ़ानी चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शिव ने तुलसी के पति का वध किया था, इसलिए उन्होंने भगवान शिव को अपने दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया था। तभी से शिव पूजन में तुलसी नहीं चढ़ाई जाती है।

sawan 2024 date muhurat and Shivling Puja Vidhi in hindi
शिवलिंग की पूजा करते समय कभी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : instagram

नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए
शिवलिंग पर नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी नारियल भगवान की पूजा में उपयोग होता है, उसको बाद में प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है। हालांकि शिवलिंग का अभिषेक जिन भी चीजों से होता है, उन्हें ग्रहण करने की मनाही होती है। इसलिए कभी भी शिवलिंग पर नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2024 date muhurat and Shivling Puja Vidhi in hindi
शिवलिंग की पूजा करते समय कभी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : अमर उजाला

केतकी का फूल अर्पित न करें
सावन में महादेव की पूजा का विधान है। उनका आशीर्वाद पाने के लिए कुछ लोग निर्जला व्रत भी रखते हैं और विधि-विधान से महादेव की पूजा करते हैं। इस दौरान भूलकर भी उन्हें केतकी का फूल अर्पित न करें। मान्यताओं के अनुसार केतकी के फूल ने ब्रह्मा जी का झूठ में साथ दिया था। इस बात से नाराज होकर महादेव ने केतकी के फूल को श्राप दिया था। तभी से इस फूल को अर्पित करने की मनाही होती है।

विज्ञापन
sawan 2024 date muhurat and Shivling Puja Vidhi in hindi
शिवलिंग की पूजा करते समय कभी न चढ़ाएं ये 4 चीजें - फोटो : अमर उजाला

शंख का प्रयोग वर्जित
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महादेव ने शंखचूड़ नामक राक्षस का वध किया था। कहा जाता है कि उसी राक्षस से शंख उत्पन्न हुआ था। तभी से भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित माना गया है। यही नहीं भोलेनाथ को शंख जल अर्पण भी नहीं किया जाता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed