Roop Chaudas 2022: दिवाली के एक दिन पहले रूप चौदस का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चतुर्दशी अथवा नरका पूजा के नामों से भी जाना जाता है। इस साल रूप चौदस 24 अक्टूबर को दिवाली वाले दिन ही मनाई जाएगी। रूप चौदस के दिन संध्या के समय दीपक जलाए जाते हैं और चारों ओर रोशनी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जिस तरह से दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी भूलोक पर आती हैं और साफ सफाई वाले घर में बस जाती हैं, ठीक उसी तरह रूप चौदस के दिन देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी भूलोक आती हैं और जिस घर में साफ सफाई की कमी होती है, उसी घर में बस जाती हैं। रूप चौदस की पीछे एक ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से लोग विभिन्न तरह के रोगों और परेशानियों से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Roop Chaudas 2022: रूप चौदस के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में आएगी समृद्धि
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन