{"_id":"5f30dfd0a8781c44ab024a60","slug":"krishna-janmashtami-2020-do-these-upay-to-please-lord-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, मुरलीवाले का मिलेगा आशीर्वाद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Krishna Janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, मुरलीवाले का मिलेगा आशीर्वाद
Krishna Janmashtami 2020: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी 12 अगस्त को है। कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है। यह उत्सव संपूर्ण भारत में बड़ी धूम के साथ मनाया जाता है। कृष्ण भक्त इस दिन उपवास रखते हैं। अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव पर भक्त उनकी आगमन की पूरी श्रद्धा के साथ तैयारी करते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों को कुछ कार्य अवश्य ही करने चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं:-
2 of 7
देशभर में जन्माष्टमी की धूम
- फोटो : PTI
भगवान कृष्ण अपने माथे पर हमेशा मोरपंख धारण करते हैं। मोरपंख उनके माथे की शोभा बढ़ाता है, यह उनके शृंगार में भी शामिल है। इसलिए भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय हैं जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को मोरपंख अवश्य अर्पित करें।
3 of 7
जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जी को बांसुरी बेहद प्रिय है। उनकी बांसुरी का धुन सुनने के लिए गोपियां सारे कार्य छोड़कर चली आती थी। कृष्ण जी का चित्रण भी बांसुरी के बिना अधूरा रहता है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को चांदी का बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। और पूजा के बाद इस बांसुरी को अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जी को ग्वाला भी कहा जाता है, जब बाल्यावस्था में गाय और बछड़ो को चराते समय कृष्ण जी ने कई लीलाएं की। जन्माष्टमी के दिन घर में गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा लेकर आएं। इससे आपकी पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और संतान से जुड़ी परेशानियां भी दूर होगी।
विज्ञापन
5 of 7
कृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग पकवान चढ़ाना चाहिए। धार्मि मान्यता के अनुसार, 56 भोग से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं व भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।