एकादशी का महत्व महीने के दोनों ही पखवाड़े में होता है। चाहे वह कृष्ण पक्ष की एकादशी हो या फिर शुक्ल पक्ष की, सभी महीनों में कृष्ण और शुक्ल एकादशी का अपना महत्व होता है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। सावन और पौष मास की एकादशी का महत्व एक बराबर होता है। इस खास दिन पर व्रत रखने से संतान की प्राप्ति होती है। श्रावण मास की एकादशी को श्रावण पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं श्रावण शुक्ल एकादशी की व्रत कथा व पूजा विधि के बारे में। इस बार श्रावण शुक्ल एकादशी 11 अगस्त को है।
संतान प्राप्ति के लिए खास है श्रावण मास की यह एकादशी, जानें कैसे करें पूजा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन