फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2020: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जरूर करें ये प्राणायाम

Sun, 21 Jun 2020 06:36 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 21 Jun 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2020 how to do anulom vilom
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला

21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में योग का प्रसार-प्रचार बढ़ा है और इसमें भारत की भूमिका भी अहम रही है। योग से व्यक्ति का मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ्य रहता है। कोरोना वायरस के इस बार विश्व योग दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है। इसलिए आप अपने घर योग दिवस मनाएं। योग दिवस के मौके पर हम आपको आसान योग बताएंगे, जो इस प्रकार है -

International Yoga Day 2020 how to do anulom vilom
योग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अनुलोम-विलोम प्राणायाम 

योग दिवस के मौके आप अनुलोम-विलोम प्राणायाम जरूर करें। इस प्राणायाम की मुख्य विशेषता ये है कि यह बाएं एवं दाएं नासिकारन्ध्रों से क्रमवार श्वास-प्रश्वास को रोककर अथवा बिना श्वास-प्रश्वास रोके श्वसन किया जाता है। इसे प्रारंभ करने के लिए आप कोई ध्यान मुद्रा में बैठ सकते हैं। अपने मेरुदंड एवं सिर को सीधा रखें और आंखें बंद कर लें।

International Yoga Day 2020 how to do anulom vilom
योग - फोटो : अमर उजाला
श्वसन क्रिया से पहले करें ये विधि

अब कुछ गहरी सांस के साथ पूरे शरीर को शिथिल कर लें। ज्ञान मुद्र में बाईं हथेली बाएं घुटने के ऊपर रखें। दायां हाथ नासाग्र मुद्रा में होना चाहिए। अनामिका एवं कनिष्ठिका उंगली बायीं नासिका पर रखनी चाहिए। मध्यमा और तर्जनी उंगली को मोड़कर रखें। दायें हाथ का अंगूठा दायीं नासिका पर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2020 how to do anulom vilom
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला
कम से कम पांच बार करें यह प्राणायाम

बाईं नासिका से श्वास ग्रहण करें। इसके बाद कनिष्ठिका और अनामिका उंगलियों से बाईं नासिका को बंद कर लें। फिर दाईं नासिका से अंगूठा हटाकर वहां से धीरे-धीरे श्वास छोड़ें। इसके बाद अब यही प्रक्रिया दाईं नासिका से शुरु करें। यह पूरी प्रक्रिया नाड़ी शोधन या अनुलोम-विलोम प्राणायाम का एक चक्र है। अनुलोम-विलोम कम से कम पांच बार करना चाहिए।

विज्ञापन
International Yoga Day 2020 how to do anulom vilom
yoga - फोटो : ANI
कई प्रकार से मिलेगा लाभ

इसमें सांस लेने की प्रक्रिया धीमी, एक समान एवं नियंत्रित होनी चाहिए। किसी प्रकार का दबाव या अवरोध नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में ऊर्जा को वहन करने वाले स्रोतों का शुद्धिकरण होगा। यह प्राणायाम आपके पूरे शरीर को तरोताजा बनाता है। यह आपकी एकाग्र शक्ति को मजबूती प्रदान करता है। यह कफ विकार को भी कम करने में सहायक होता है।  इस प्रकार आपको अनुलोम विलोम रोजाना जरूर करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed