फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavir Jayanti 2025 Wishes: महावीर जयंती के शुभ अवसर पर इन संदेशों के साथ अपनों को दें शुभकामनाएं

Thu, 10 Apr 2025 06:48 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 10 Apr 2025 06:48 AM IST
सार

हर साल चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महावीर जयंती के रूप में मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
 

विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes In Hindi Quotes Shayari Images Messages Whatsapp status
महावीर जयंती 2025 - फोटो : adobe stock

Mahavir Jayanti 2025: हर साल चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महावीर जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व मुख्य रूप से जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में विशेष महत्व रखता है। इस साल यह पर्व 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह अवसर न केवल जैन समाज के लिए, बल्कि पूरे मानव समुदाय के लिए सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है।



इस अवसर पर जैन समुदाय द्वारा विशेष पूजन, अभिषेक, कलश यात्रा, शोभायात्रा और धर्म प्रवचनों का आयोजन किया जाता है। देशभर के जैन मंदिरों में भगवान महावीर की प्रतिमाओं का अभिषेक होता है। साथ ही कई स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, अन्नदान, और धार्मिक साहित्य का वितरण जैसे सेवा कार्य भी संपन्न होते हैं। इस शुभ अवसर पर आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Mahavir Jayanti 2025: महावीर जयंती के अवसर पर उनके अनमोल विचारों से लें प्रेरणा, जीवन में मिलेगी सफलता
Hanuman Janmotsav 2025: बजरंगबली को प्रिय हैं ये 4 राशियां, कभी भी नहीं होती है सुख-समृद्धि की कमी

Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes In Hindi Quotes Shayari Images Messages Whatsapp status
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

महावीर जयंती के इस शुभ दिन पर, मैं प्रार्थना करता हूं
कि स्वामी महावीर आपको अहिंसा, करुणा और दया का जीवन प्रदान करें।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes In Hindi Quotes Shayari Images Messages Whatsapp status
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

महावीर जयंती का पावन त्योहार हमारे जीवन को सही उद्देश्य समझाए।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes In Hindi Quotes Shayari Images Messages Whatsapp status
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes In Hindi Quotes Shayari Images Messages Whatsapp status
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

भगवान महावीर के दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें
और अपने अंदर की अज्ञानता का नाश करें।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed