फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2022: इन पावन तस्वीरों में करें भोले भंडारी के दर्शन, कैलेंडर से दें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Tue, 01 Mar 2022 12:04 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
happy maha shivratri 2022 wishes quotes images pics photo whatsapp status messages
Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

Happy Maha Shivratri 2022 Wishes: आज शिव उपासना का सबसे बड़ा महापर्व महाशिवरात्रि है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि की तिथि के शुभ अवसर पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना और शिवजी का जलाभिषेक करने से व्यक्ति की हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक दूसरों को महाशिवरात्रि की शुभकामना दे सकते हैं।

happy maha shivratri 2022 wishes quotes images pics photo whatsapp status messages
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2022 - फोटो : amar ujala
भगवान शिव की आराधना के लिए महाशिवरात्रि श्रेष्ठ है। इस दिन दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना करते हैं।
happy maha shivratri 2022 wishes quotes images pics photo whatsapp status messages
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2022 - फोटो : amar ujala
शास्त्रों में कहा गया है कि महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार,सती का पार्वती के रूप में पुनर्जन्म हुआ था। भोलेनाथ की पूजा से सभी ग्रह दोष शांत होते हैं एवं सभी प्रकार के वास्तुदोषों का शमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
happy maha shivratri 2022 wishes quotes images pics photo whatsapp status messages
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2022 - फोटो : amar ujala
धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन कृष्ण की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ सपन्न हुआ था। प्रत्येक माह की 'मासशिवरात्रि'का एक-एक पल अतिपुण्यफलदायी माना गया है किन्तु,फाल्गुन माह की शिवरात्रि जिसे 'महाशिवरात्रि'कहा गया है उसका फल वर्षपर्यंत सभी शिवरात्रियों से भी अधिक है।
विज्ञापन
happy maha shivratri 2022 wishes quotes images pics photo whatsapp status messages
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2022 - फोटो : amar ujala
ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय। मंत्र का जप करते रहें,साथ ही ॐ नमो भगवते रुद्राय,का जप भी कर सकते हैं। इन मंत्रों को जपते हुए बेलपत्र पर चन्दन या अष्टगंध से राम-राम लिख कर शिव पर चढ़ाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed