Happy Dhanteras 2021 Wishes: आज से शुभ धनतेरस और दीपावली 2021 का त्योहार आरंभ हो गया है। पंचदिवसीय महापर्व दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह पर्व दिवाली से दो दिन पूर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का प्रादुर्भाव हुआ था इसी कारण से इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के शुभ अवसर पर सब एक दूसरे को धनतेरस की बधाई देते हैं और मनोकामना करते हैं की सब दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं धनतेरस के शुभकामना संदेश। आप भी इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को भेजें धनतेरस की शुभकामनाएं।
Happy Dhanteras 2021 Wishes: अपने प्रियजनों को इन शुभकामना संदेशों के जरिए दें धनतेरस की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका पूरा हर एक अरमान हो
माता लक्ष्मी का आप पर वरदान हो
इस धनतेरस पर आप खूब धनवान हो
शुभ धनतेरस!!
धनतेरस का यह शुभ दिन
सबके लिए है खुशियां लाया
लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
रहेगी आप पर सुखों की छाया
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
धन धान्य से भरी रहे यह धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल के करें पूजन उनका
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
जीवन में आपकी खुशियां बेशुमार हो
ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो
मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं !!