Ganesh Jayanti: पौराणिक कथाओं की मानें तो विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्म जनवरी महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। पूरे भारत में इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। इसे माघ विनायक चतुर्थी, तिल कुंड चतुर्थी, और वरद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताते हैं कि इस बार गणेश जयंती कब है? और इस दिन गणपति बप्पा की कैसे पूजा अर्चना करनी होती है। इसके साथ ही आपको गणेश जयंती के महत्व के बारे में भी बताएंगे। आइए जानते हैं।
Ganesh Jayanti 2025: कब है गणेश जयंती? इस योग में पूजा कर बप्पा को करें प्रसन्न, जानें मुहूर्त, भद्रा समय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:11 PM IST
सार
Ganesh Jayanti Date: माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताते हैं कि इस बार गणेश जयंती कब है? और इस दिन गणपति बप्पा की कैसे पूजा अर्चना करनी होती है।
विज्ञापन