फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2023: छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, छठी मैया हो जाएंगी नाराज

Wed, 15 Nov 2023 03:47 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 15 Nov 2023 03:47 PM IST
सार

Chhath Puja 2023: इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सभी के लिए बहुत खास होता है।

विज्ञापन
chhath-puja-kab-hai-2023-chhath-puja-ke-niyam-in hindi
Chhath Puja 2023 - फोटो : अमर उजाला

Chhath Puja 2023: इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सभी के लिए बहुत खास होता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, छठ पूजा का यह पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इसे साल के सबसे बड़े त्योहार के रूप में भी देखा जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है।



छठ पूजा को लेकर कई मान्यताएं व परंपराएं हैं, जो इस व्रत को और भी खास बनाती है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। ये व्रत 36 घंटों तक चलता है। इस दौरान कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है नहीं तो छठी मैया नाराज हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि छठ पूजा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

chhath-puja-kab-hai-2023-chhath-puja-ke-niyam-in hindi
Chhath Puja 2023 - फोटो : iStock

प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल न करें
छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। साथ ही पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। इस दौरान भूलकर भी चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस पूजा में मिट्टी के चूल्हे और बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

chhath-puja-kab-hai-2023-chhath-puja-ke-niyam-in hindi
Chhath Puja 2023 - फोटो : Pixabay

लहसुन व प्याज का सेवन न करें
छठ पर्व के शुभ दिनों में भूलकर भी मांसाहारी भोजन का सेवन न करें। साथ ही इसे घर में भी न बनाएं। छठ पूजा के दिनों में लहसुन व प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath-puja-kab-hai-2023-chhath-puja-ke-niyam-in hindi
Chhath Puja 2023 - फोटो : अमर उजाला।

सूर्य देव को अर्घ्य दिए बिना कुछ न खाएं
इस दौरान व्रत रख रही महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य दिए बिना किसी भी चीज का सेवन न करें। साथ ही व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर सोएं।

विज्ञापन
chhath-puja-kab-hai-2023-chhath-puja-ke-niyam-in hindi
Chhath Puja 2023 - फोटो : Istock

सेंधा नमक का इस्तेमाल
छठ पूजा का व्रत कठिन उपवास में से एक है। इस दौरान व्रत रह रही महिलाएं इससे जुड़ें सभी नियमों का पालन करती हैं। छठ पूजा से करीब 10 दिन पहले से ही लोगों को अरवा चावल, सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed