फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2021: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, 4 राशि वाले रहें बेहद सावधान

Sat, 04 Dec 2021 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Dec 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Surya grahan 2021: Surya grahan impact on all zodiac signs four zodiac signs must be aware
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला

चार दिसंबर को शनिचरी अमावस्या पर लगने वाला इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार ज्योतिष की दृष्टि से भी खास रहने वाला है। ज्योतिष शोधार्थी व एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी के अनुसार 19 नवंबर को लगे चंद्र ग्रहण से ठीक 15 दिन बाद यह सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, इसलिए इसे विशेष माना जा रहा है।  ज्योतिष में 15 दिन की अवधि के बीच दो ग्रहण की स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। गुरमीत बेदी ने बताया कि 10 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और अब 4 दिसंबर को साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इत्तफाक से इस दिन इस साल की तीसरी शनिचरी अमावस्या भी होगी। यह ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और  दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान सूर्य ग्रहण में सूतक काल लागू नहीं होगा क्योंकि  इस ग्रहण को  भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका और अंटार्कटिका  में दिखाई देगा।

Surya grahan 2021: Surya grahan impact on all zodiac signs four zodiac signs must be aware
ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी - फोटो : अमर उजाला

गुरमीत बेदी ने बताया कि भले ही सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल लागू नहीं होगा लेकिन विभिन्न राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि में चार ग्रह एक साथ गोचर करेंगे। इस दिन राहु वृष राशि में, मंगल तुला राशि में, शुक्र धनु राशि में,  शनि अपनी मकर राशि में और देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर कर रहे होंगे जबकि वृश्चिक राशि में केतु, चंद्रमा, बुध और सूर्य ये चार ग्रह एक साथ होंगे। इस दौरान दो ग्रह अस्त रहेंगे और दो ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। इस दिन बुध और सूर्य से बुधादित्य योग भी बनेगा। लेकिन केतु और चंद्रमा से ग्रहण भी योग भी बनने जा रहा है। 

Surya grahan 2021: Surya grahan impact on all zodiac signs four zodiac signs must be aware
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गुरमीत बेदी के अनुसार वैसे तो सभी राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा लेकिन वृश्चिक राशि वालों को खास तौर पर सावधान रहना होगा क्योंकि इसी राशि पर ग्रहण लगने जा रहा है। गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्य को ग्रहों का अधिपति भी कहा जाता है इसलिए सूर्य ग्रहण की घटना को ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya grahan 2021: Surya grahan impact on all zodiac signs four zodiac signs must be aware

पौराणिक ग्रंथ सिद्धांत शिरोमणि में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव शीघ्र और तीव्र होता है। इसीलिए ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बेदी के अनुसार सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा लेकिन वृषभ, कर्क, तुला व वृश्चिक राशि वालों को खासतौर पर सतर्क रहना होगा। 

विज्ञापन
Surya grahan 2021: Surya grahan impact on all zodiac signs four zodiac signs must be aware
कर्क राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान कार्य स्थल पर कार्य करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन और सेहत के मामले में भी सावधान रहना होगा।  वृषभ राशि वालों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है। कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा जबकि तुला राशि वालों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed