फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2500 शिक्षकों की भर्ती, कीजिए जमकर तैयारी, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा

Sun, 01 Jul 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jul 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
 HP Government Jobs Recruitment 2018 shimla

सरकारी स्कूलों में अगस्त महीने तक करीब 2500 नए शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर हाईकोर्ट से फटकार के बाद सरकार शिक्षकों की भर्ती को लेकर गंभीर हो गई है। 26 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में टीजीटी और जेबीटी के 1880 नए पद भरने को मंजूरी दी गई है। 393 टीजीटी के पदों की बैचवाइज भर्ती का परिणाम भी जल्द निकाला जाएगा। इसके अलावा सैकड़ों पद एसएमसी के माध्यम से भरे जाएंगे। विभाग का दावा है कि अगस्त तक स्कूलों को 2500 शिक्षक मिल जाएंगे।

 HP Government Jobs Recruitment 2018 shimla

सरकार से पद स्वीकृत होते ही शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया है कि सरकार ने टीजीटी के 1036 और जेबीटी के 844 नए पद भरने का फैसला लिया है। जेबीटी में 50 फीसदी पद और टीजीटी में 37 फीसदी पद बैचवाइज भरे जाएंगे।

 HP Government Jobs Recruitment 2018 shimla

शेष पदों के लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां होंगी। सीधी भर्ती को लेकर जल्द ही आयोग को पत्र लिखा जाएगा। बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। उन्होंने बताया कि एसएमसी के माध्यम से कई पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 HP Government Jobs Recruitment 2018 shimla

बीते दिनों शिक्षा सचिव की हाईकोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान शिक्षा सचिव ने अगस्त महीने तक शिक्षकों के अधिकांश रिक्त पद भरने की बात कोर्ट में कही। इसी कड़ी में इन दिनों शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती करने के साथ-साथ युक्तिकरण की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
 HP Government Jobs Recruitment 2018 shimla

टीजीटी के 393 पदों की बैचवाइज भर्ती का परिणाम का दस दिन के भीतर निकल जाएगा। इन दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्टेट मेरिट फाइनल करने में जुटा हुआ है। एक महीने पहले इन पदों के लिए शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed