{"_id":"5ce116bdbdec22076100bb40","slug":"lok-sabha-election-2019-voting-on-world-highest-polling-booth-tashigang-in-tribal-apparel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया में पहली बार मतदान, पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पहुंचे मतदाता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया में पहली बार मतदान, पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पहुंचे मतदाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 May 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवभूमि हिमाचल में 15,256 फीट ऊंचाई पर दुनिया में पहली बार मतदान किया गया। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र स्पीति के टशीगंग में शून्य डिग्री तापमान के बीच पारंपरिक परिधानों में सजधज कर लोग लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे। बीडीओ काजा गोपीचंद पाठक ने यहां पहला वोट डाला।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पाठक इस बूथ पर चुनाव ड्यूटी पर थे। उन्होंने ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के तहत सबसे पहले सुबह 7:05 बजे मतदान किया। इसके बाद 7:14 बजे स्थानीय मतदाता तेनजिन थुकतेन (57) ने वोट डाला।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार बनाए इस मतदान केंद्र पर वोटिंग को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से नौ बजे तक महज दो घंटे के भीतर ही टशीगंग में 53 फीसदी मतदान हो गया। दावा किया जा रहा है कि देश में किसी भी चुनाव के दौरान शुरुआती दो घंटे के भीतर पड़े वोटों का यह रिकॉर्ड है। यहां दोपहर दो बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में वोटरों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया था। चुनाव आयोग ने मतदान कर्मियों के लिए पारंपरिक परिधानों की व्यवस्था की थी। ग्रामीणों ने भी पारंपरिक परिधान पहन कर वोट डाले। मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले हर मतदाता का चुनाव कर्मियों ने खतग पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 6
PIC
- फोटो : अमर उजाला
कवरेज के लिए देश भर के मीडिया कर्मियों की यहां पर भीड़ उमड़ी थी। टशीगंग मतदान केंद्र में कुल 73.49 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 29 पुरुष जबकि 20 महिला मतदाता हैं जिनमें से 20 पुरुषों और 16 महिलाओं ने मतदान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।