फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शिक्षा विभाग में 226 पदों पर भर्ती करेगा कर्मचारी चयन आयोग, ऐसे करें आवेदन

Tue, 02 Apr 2019 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 02 Apr 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
hpssc recruitment for 226 post in education department of himachal

सरकारी नौकरी चाहते हैं तो दो दिन के भीतर आवेदन करना होगा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक समेत विभिन्न श्रेणियों के 226 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। नई भर्तियों में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सर्वाधिक 155 पद भरे जाएंगे।

hpssc recruitment for 226 post in education department of himachal

आयोग ने इन सभी 16 विभिन्न पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार चार अप्रैल 2019 को दोपहर 12 बजे से पहले कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 360 रुपये और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

hpssc recruitment for 226 post in education department of himachal
डॉ. जितेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आवेदन को दो दिन शेष बचे हैं। लोकमित्र केंद्र पर आवेदन के लिए आयोग ने शुल्क भी निर्धारित है। लोकमित्र केंद्र पर आवेदन रजिस्ट्रेशन के 10 रुपये, एक पोस्ट कोड के तहत आवेदन के लिए 10 रुपये, परीक्षा शुल्क जमा करवाने और प्रिंट लेने के लिए 10 रुपये कुल 30 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड निकालने के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे अधिक शुल्क वसूलने पर काननी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
hpssc recruitment for 226 post in education department of himachal

भाषा अध्यापक के पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए हिंदी और एलीमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा के साथ एमए (हिंदी) और हिंदी में स्नातकोत्तर और शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। मेकेनिक (इलेक्ट्रिकल / प्रिंटिंग) / कॉपी होल्डर / लैब असिस्टेंट (फार्मेसी कॉलेज) के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन / यूनिवर्सिटी से बारहवीं या समकक्ष योग्यता जरूरी है। 

विज्ञापन
hpssc recruitment for 226 post in education department of himachal

डिस्पेंसर / फिटर / टेक्निकल असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से साइंस के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष, लैब टेक्नीशियन (फार्मेसी कॉलेज) के लिए राज्य सरकार या केंद्रीय सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त फार्मेसी से दो साल का डिप्लोमा, सीनियर साइंटिस्ट (ड्रग्स)- ग्रेजुएट इन मेडिसन या साइंस, हॉस्टल वार्डन- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री, असिस्टेंट वीडियो कैमरामैन- विश्वविद्यालय / बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास, लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी और सरोलॉजी) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मॉलिक्यूलर बायोलॉजी / बायो टेक्नोलॉजी में बीएससी (मेडिकल) की डिग्री जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed