रूसा सिस्टम के तहत हिमाचल के कॉलेजों में सीमित सीटें होने के कारण एडमिशन के पहले दिन ही प्रदेश के लगभग सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की हुजूम उमड़ पड़ा।
मिशन एडमिशन: हिमाचल के कॉलेजों में दाखिले के लिए उमड़ा हुजूम, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे कॉलेज कैंपसों में खूब रौनक देखी गई। अपनी पसंदीदा सब्जेक्ट रखने के लिए युवाओं में खासा क्रेज दिख रहा है।
शिमला के आरकेएमवी में भी पहले दिन काफी संख्या में छात्राएं एडमिशन लेने पहुंची। वहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को छात्रों की भीड़ जुटी।
मंडी कॉलेज में 3100 प्रोस्पेक्टस बिके और 750 ने एडमिशन के लिए आवेदन किया। उधर कुल्लू कॉलेज में 685 प्रोस्पेक्टस बिके। जबकि 500 विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र भरकर कॉलेज में जमा करवाए हैं।
चंबा कॉलेज में भी एडमिशन के लिए भीड़ लगी रही। राजकीय महाविद्यालय ऊना में लगभग 600 प्रास्पेक्टस हाथों हाथ छात्रों ने मिलए। 100 के लगभग छात्र-छात्राएं तमाम औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन दाखिल करने में सफल रहे।