Pia Singh: जब भी जिक्र मॉल का आता है तो आपने कभी न कभी डीएलएफ मॉल का नाम अवश्य सुना होगा। इस मॉल में आपको सस्ते से लेकर महंगे ब्रांड्स तक आसानी से मिल जाते हैं। इस मॉल के संस्थापक हैं कुशल पाल सिंह, जिन्हें हर कोई जानता है। पर, क्या आप उनकी सबसे छोटी बेटी पिया सिंह के बारे में जानते हैं।
पिया सिंह भारत में लग्जरी रिटेल इंडस्ट्री की प्रमुख शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने भारत का पहला लग्जरी मॉल लॉन्च कर दुनियाभर के बड़े और नामी ब्रांड्स के लिए एक नया मंच तैयार किया। उनके विजन और बिजनेस रणनीति ने भारत में प्रीमियम शॉपिंग एक्सपीरियंस को नया रूप दिया है। इस मॉल में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, फाइन डाइनिंग और हाई-एंड फैशन का संगम देखने को मिलता है।
2 of 6
संभाल रहीं क्या जिम्मेदारी ?
- फोटो : instagram
संभाल रहीं क्या जिम्मेदारी ?
जानकारी के मुताबिक, पिया सिंह कुशल पाल सिंह के तीन बच्चों में सबसे छोटी हैं और 20 वर्ष की उम्र से ही पारिवारिक व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा रही हैं। वर्तमान समय में वो DLF के मनोरंजन उपक्रमों की अध्यक्ष, डीटी सिनेमा की प्रबंध निदेशक, 2003 से डीएलएफ के बोर्ड में निदेशक हैं।
3 of 6
संभाल रहीं क्या जिम्मेदारी ?
- फोटो : instagram
उनके ही नेतृत्व में ग्लोबल ब्रांड्स को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित किया। उन्होंने 2008 में भारत का पहला लग्जरी मॉल, DLF Emporio लॉन्च किया, जिसमें Louis Vuitton, Gucci, Prada जैसे हाई-एंड ब्रांड्स के शोरूम हैं।
4 of 6
किससे हुई शादी ?
- फोटो : instagram
किससे हुई शादी ?
बात करें इनकी पर्सनल लाइफ की तो प्रतिष्ठित व्हार्टन स्कूल से फाइनेंस में डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से फिल्म मेकिंग की भी पढ़ाई की है। पिया की शादी सरना एक्सपोर्ट्स के मालिक टिम्मी सरना से हुई है। टिम्मी शादी के बाद डीएलएफ के एमडी बन चुके हैं।
5 of 6
कितनी है नेट वर्थ ?
- फोटो : instagram
कितनी है नेट वर्थ ?
आखिर में बात करते हैं कि पिया सिंह की नेट वर्थ कितनी है। तो पहले आपको बता दें कि फोर्ब्स द्वारा जारी की गई भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में पिया सिंह का नाम शामिल है। पिया सिंह हाई-प्रोफाइल आयोजनों के प्रति प्यार के लिए जानी जाती हैं और वह अक्सर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में पेज-थ्री पार्टियों में शामिल होती हैं।
कमेंट
कमेंट X