फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

टॉप बिजनेस वुमेन: इन महिलाओं के हुनर की दुनियाभर में हो रही तारीफ, व्यापार जगत में ऐसे बनाया बड़ा मुकाम

Sun, 27 Aug 2023 06:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Aug 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Top Five Indian Business Women In Forbes List of richest Women Entrepreneurs
देश की कारोबारी महिलाएं - फोटो : Istock

बेटियां सब स्कूल की पढ़ाई में टाॅप करती हैं तो उन्हें भावी डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी कर्मचारी के तौर पर देखा जाता है। कहा जाता है कि बेटियां बड़े पद पर होंगी लेकिन कम ही लोग उन्हें बतौर एक बिजनेस वुमेन के तौर पर देखते या कल्पना करते हैं। पुरुष प्रधान देश में किसी लड़की के लिए परिवार का बिजनेस संभालना आसान नहीं होता, फिर खुद का व्यापार करना तो और भी मुश्किल होता है। लेकिन महिलाओं ने अपनी काबलियत से इस सोच को हरा दिया। अब भारत की महिलाएं केवल पारिवारिक बिजनेस ही नहीं संभाल रहीं, बल्कि खुद का स्टार्टअप भी बड़ी समझदारी के साथ संभालती हैं। देश की कई ऐसी बिजनेस वुमेन हैं जिन्होंने कारोबार की दुनिया में अपना मुकाम हासिल कर लिया है। उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक लोग जानते हैं। युवा उद्यमी महिलाओं के लिए इस कठिन लक्ष्य। को पाना आसान नहीं रहा होगा लेकिन अपनी प्रतिभा, सूझ बूझ से उन्होंने अपने सपने को पूरा करते हुए करोड़ो कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रेरणा दी। इन्हीं कारोबारी महिलाओं की सूची में किरण मजूमदार शाॅ, सावित्रि जिंदल, दिव्या गोकुलनाथ, लीना तिवारी का नाम शामिल है। आज हम आपको देश की पांच सबसे अमीर महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं फोर्ब्स सूची में शामिल भारत की पांच सबसे अमीर कारोबारी महिलाओं के बारे में। 

Top Five Indian Business Women In Forbes List of richest Women Entrepreneurs
सावित्री जिंदल - फोटो : twitter/SavitriJindal

सावित्री जिंदल 

फोर्ब्स की सूची में भारत की सबसे अमीर महिलाओं में सावित्री जिंदल का नाम शामिल हैं। ओवर आॅल लिस्ट में सावित्री जिंदल सातवें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। जिंदल ग्रुप स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कारोबार है। इस कारोबारी ग्रुप की स्थापना सावित्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल ने की थी। साल 2005 में हवाई दुर्घटना में निधन के बाद कारोबार की पूरी जिम्मेदारी सावित्री जिंदल और उनके बेटों ने संभाली। सावित्री जिंदल 71 साल की हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। 

 

Top Five Indian Business Women In Forbes List of richest Women Entrepreneurs
लीना गांधी तिवारी - फोटो : facebook/pranjalpratim.nath

लीना तिवारी 

फार्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की चेयरपर्सन लीना तिवारी भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं 100 लोगों की लिस्ट में लीना तिवारी का 43वां स्थान है। लीना तिवारी की कुल संपत्ति 4.4 अरब डॉलर है। लीना तिवारी की कंपनी यूएसवी इंडिया डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर ड्रग से संबंधित है। इस कंपनी की स्थापना लीना तिवारी के दादा जी ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five Indian Business Women In Forbes List of richest Women Entrepreneurs
दिव्या गोकुलनाथ - फोटो : facebook/divya.gokulnath

दिव्या गोकुलनाथ 

फोर्ब्स की लिस्ट में भारत की चौथी सबसे अमीर महिला के स्थान पर 37 साल की दिव्या गोकुलनाथ की नाम शामिल है। दिव्या गोकुलनाथ बायजूज की को-फाउंडर हैं। ये एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म है। कोरोना महामारी के दौरान जब स्कूल -कॉलेज बंद थे तो बायजुज ने तेजी से ग्रोथ की। दिव्या की सालाना इनकम 4.05 अरब डॉलर हो गई है। 

विज्ञापन
Top Five Indian Business Women In Forbes List of richest Women Entrepreneurs
किरण मजूमदार शाॅ - फोटो : facebook/KiranShaw1

किरण मजूमदार शाॅ

भारत की पांचवी सबसे अमीर महिला किरण मजूमदार शाॅ हैं। फोर्ब्स की सूची में उनका 53 वां स्थान है। किरण मजूमदार शाॅ भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर हैं। इस कंपनी की स्थापना 1978 में हुई थी। ये दवा उत्पादन के क्षेत्र की बड़ी कंपनी है। किरण मजूमदार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार भी मिल चुका है। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 3.9 अरब डॉलर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed