फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mother's Day 2020: हर उम्र की मांओं को सीखनी चाहिए ये पांच बातें, हर कदम पर आएंगी काम

Sat, 09 May 2020 09:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 May 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
mothers day every mom should learn these technical lessons from children or husband
- फोटो : pixabay

एक मां घर, परिवार, पति और बच्चों की जिम्मेदारी दिन-रात निभाती है। यहां तक कि अपने देखभाल और खुद से जुड़ी चीजों को सीखने से दूर हो जाती हैं। नतीजा कि बहुत सारी छोटी-छोटी चीजों जैसे बिजली का बिल भरना, बैंक के खाते की देखरेख या फिर ऑनलाइन पेमेंट करना जैसे काम करने के लिए पति या बच्चों पर निर्भर हो जाती हैं। हालांकि ये सब काम हमेशा से जरूरी होते थे सीखना लेकिन जरूरी है कि आप भी समय के साथ चलें। भले ही आप की उम्र हो गई हो। पर इन सारी चीजों को सीखना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी कामों की लिस्ट हैं जिनके लिए मांएं अक्सर पति या बच्चों पर निर्भर रहती हैं।


 
 
mothers day every mom should learn these technical lessons from children or husband
- फोटो : pixabay
कौन से काम सीखने हैं

बहुत सारी मांओं को इंटरनेट चलाना बहुत भारी काम लगता है। सबसे जरूरी है कि आप ये तय कर लीजिए कि आपको कौन से काम सीखने हैं। ऐसे काम जो आप हमेशा दूसरों से करवाती थीं उन्हें सीखने और करने की कोशिश करिए।


 
mothers day every mom should learn these technical lessons from children or husband
पैसों से जुड़ी बातें

केवल घर खर्च ही नहीं बचत से जुड़ी चीजों के लिए भी आप आगे रहिए। पैसों के मामले में जानकारी रखना केवल घर के मर्दों का काम नहीं है। बैंक में जमा होने वाली धनराशि, बीमा की किस्तों को कैसे जमा करना है, ये कब जमा होंगी और कैसे इन सब पैसों को निकाला जा सकता है। ये सब जानना हर मां के लिए जरूरी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
mothers day every mom should learn these technical lessons from children or husband
- फोटो : social media
तकनीकी काम भी सीखें

फोन चलाना तो हर मां को आता है लेकिन इसका इस्तेमाल केवल बात करने और सोशल मीडिया तक ही सीमित न रखिए। फोन में बहुत सारे फीचर होते हैं। जिनको सीख कर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकती हैं। जैसे फोन में रिमाइंडर लगाना सीखें, नोट्स बनाना, फोन अगर हैंग हो गया तो उसे ठीक करना। इसके साथ ही सिम लगाना और निकालना भी आपको सीखना चाहिए। ताकि जरूरत पड़ने पर आप अपने फोन का ठीक से इस्तेमाल कर सकिए।



 
विज्ञापन
mothers day every mom should learn these technical lessons from children or husband
- फोटो : social media
ऑनलाइन काम करना सीखें

इस लॉकडाउन के समय ने बता दिया कि आगे के सारे काम वर्चुअल वर्ल्ड में ही होंगे। आजकल ज्यादातर चीजें ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं। राशन का सामान मंगाना हो या फिर कुछ और शॉपिंग करना हो ये सब ऑर्डर करना सीखना हर मां के लिए बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed