फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Mother Teresa Birth Anniversary mother teresa who dedicated her life to others

Mother Teresa: दूसरों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली मदर टेरेसा, गरीबों का भी बनी थीं सहारा

Sat, 26 Aug 2023 01:42 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 26 Aug 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
Mother Teresa Birth Anniversary mother teresa who dedicated her life to others
मदर टेरेसा - फोटो : Facebook/The New Vision

कहते है स्वार्थ को त्यागने वाला मनुष्य जीवन में कई ऊंचाइयों को छूता है। हालांकि, त्याग कर दूसरों का भला करना आसान नहीं है। लेकिन मदर टेरेसा ने ये कर दिखाया है। हमारे समाज में जब जब मानव सेवा का जिक्र होगा, तब तब मदर टेरेसा का नाम लिया जाएगा। मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन दूसरों की सेवा में न्योछावर कर दिया। वह बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करने को तैयार रहती थी। उनके अंदर अपार प्रेम था, जो हर उस इन्सान के लिए था, जो गरीब, लाचार, बीमार, जीवन में अकेला था। हैरान करने वाली बात ये है कि, मदर टेरेसा भारत की नहीं थी लेकिन जब वह भारत पहली बार आई तो यहां के लोगों से प्रेम कर बैठी। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन यहीं बिताने का निर्णय लिया। आज यानी 26 अगस्त को उनका जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बताने वाले हैं।

विज्ञापन

Mother Teresa Birth Anniversary mother teresa who dedicated her life to others
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images
यहां हुआ था मदर टेरेसा का जन्म
दरअसल, मदर टेरेसा का जन्म साल 1910 में स्कॉप्जे (अब नॉर्थ मैसिडोनिया) में हुआ था। मदर टेरेसा का असली नाम एग्नेस गोंझा बोयाजिजू था। वह एक ऐसी महिला थीं, जो अपने दिल में सभी के लिए प्यार और करुणा का भाव रखती थी। मदर टेरेसा महज आठ साल की थीं, जब उनके पिता का निधन हो गया था। इस दौरान उनके परिवार को भीषण गरीबी का सामना करना पड़ा था। नन बनने के लिए 12 साल की उम्र में उन्होंने चर्च की शरण ली थी। मदर टेरेसा ने कई देशों की यात्रा की थी। 1929 में वह पहली बार भारत आईं। यहां उन्होंने अपना सम्पूर्ण  जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। 1948 को मदर टेरेसा को भारत की नागरिकता मिल गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mother Teresa Birth Anniversary mother teresa who dedicated her life to others
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images

गरीबों के लिए शुरू किया मिशनरी कार्य  
मदर टेरेसा ने साल 1948 से गरीबों के लिए मिशनरी कार्य को शुरू किया। वह दो साधारण सी कपास की साड़ी पहनती थीं, इन साड़ियों में नीली पट्टी थीं। वह गरीबों की झोपड़ी में जाकर रहने लगीं। जब उनको किसी प्रकार का सहयोग नहीं प्राप्त हुआ तो उन्होंने खुद को जिंदा रखने व अपने संकल्प को पूरा करने के लिए भीख तक मांगी। लेकिन अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति के आगे मदर टेरेसा कहां झुकने वाली थीं। बता दें कि, मदर टेरेसा ने कुष्ठ रोगियों के लिए कई विशेष कार्य किए। 

विज्ञापन

Mother Teresa Birth Anniversary mother teresa who dedicated her life to others
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images
मदर टेरेसा का सम्मान
मदर टेरेसा के द्वारा गरीबों को लेकर किए गए प्रयास को पुरी दुनिया सलाम करती हैं। उनके कार्यों के लिए कई बार उन्हें सम्मानित भी किया गया है। और हो भी क्यों न मदर टेरेसा बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद जो करती थी। वहीं साल 1950 में मदर टेरेसा को वेटिकन से उनके मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्वीकृति मिली। अति गरीब लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए यह धार्मिक सिस्टर्स समूह पूरे मन से सेवाएं दे रहा था। धीरे-धीरे उनका काम हर जगह फैलता चला गया। 17 अक्टूबर 1979 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। इतना ही नहीं 1980 में उन्हें मानव सेवा के लिए उन्हें अभूतपूर्व योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed