आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए वो नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। अपने इसी हुनर के चलते घर से लेकर बाहर तक की जिम्मेदारी संभालना इन महिलाओं को बखूबी आता है। ऐसी ही अद्भुत गुणों की खान हैं देश की महिला आईपीएस रुचिवर्धन मिश्र। जो हिम्मत और साहस की तो मिसाल पेश करती ही हैं साथ ही उनके सीने में एक मां का दिल भी है जो उन्हें बेटियों के खिलाफ हुए अन्याय के लिए आवाज उठाने और दोषियों को सजा दिलाने में मदद करता है। तो चलिए जानें कौन है ये रुचिवर्धन मिश्र।
{"_id":"5e6a0fa58ebc3ea81c17dc14","slug":"madhya-pradesh-ips-ruchi-vardhan-mishra-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में संतुलन बनाकर चलती हैं महिला आईपीएस रुचिवर्धन मिश्र","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में संतुलन बनाकर चलती हैं महिला आईपीएस रुचिवर्धन मिश्र
Fri, 13 Mar 2020 06:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
ruchi vardhan mishra
- फोटो : Social Media
Trending Videos
ruchi vardhan mishra
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश के इंदौर की पहली महिला आईपीएस रुचिवर्धन मिश्र हर महिला के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। अपनी निजी जिंदगी और काम के बीच गजब का संतुलन बनाने वाली रुचिवर्धन उस समय और सुर्खियों में आ गईं थीं जब अपनी दो साल की बच्ची के साथ रात्रि गश्त पर निकलीं थी।
ruchi vardhan mishra
- फोटो : twitter
रुचिवर्धन मिश्र 2006 की आईपीएस बैच की टॉपर रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो एक अचूक निशानेबाज भी हैं। मूल रूप से सतना, मध्य प्रदेश की रहने वाली रुचिवर्धन इंदौर से पहले होशंगाबाद में एसपी और भोपाल में एएसपी रह चुकी हैं। उनका मानना है कि जीवन में कुछ भी मुश्किल नहीं है। यदि आप किसी चीज को बहुत मन से चाहो, तो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
ruchi vardhan mishra
- फोटो : Social Media
दो साल की बेटी की मां रुचिवर्धन का चयन आईएएस और आईपीएस दोनों में हुआ था। लेकिन उन्हें जीवन में चुनौतियां और अलग करने का जुनून था इसीलिए आईपीएस को करियर के रूप में चुना। आईपीएस एक चैलेंजिंग जॉब है और इसमें हमेशा फील्ड में रहते हुए देश के लिए कुछ करने का मौका होता है।
विज्ञापन
ruchi vardhan mishra
- फोटो : Social Media
रुचिवर्धन ने जेएनयू यूनिवर्सिटी से एमए और एमफिल की पढ़ाई की है। ट्रेनिंग के दौरान शूटिंग प्रतियोगिता में दस में दस नंबर पाकर अचूक निशानेबाज का तमगा भी लिया। पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बखूबी निभाते हुए काम कर रहीं रुचिवर्धन बताती हैं कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना बेहद जरूरी है। आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अगर मिला देते हैं, तो दोनों में उलझकर सिर्फ खुद को परेशानी में ही पाओगे। आपको इसे सही तरीके से संभालना आना चाहिए। ताकि आप तनाव में न रह पाएं। साथ ही आपकी ज्यादा जरूरत कहां है, इस बात पर ध्यान देना जरूरी है।

कमेंट
कमेंट X