करीना कपूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो सूर्य नमस्कार करते नजर आ रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब उनके एक्सरसाइज और कसरत का वीडियो वायरल हो रहा है। करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और अक्सर ही एक्सरसाइज का वीडियो शेयर करती रहती हैं। केवल करीना कपूर ही नहीं फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां आगे हैं। योग को अपने रूटीन में शामिल कर शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक चालीस की उम्र में खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। इन अभिनेत्रियों से हर महिला को सीख लेनी चाहिए।
करीना कपूर का सूर्य नमस्कार का वीडियो वायरल, फिट रहने के लिए हर महिला को लेनी चाहिए इन अभिनेत्रियों से सीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ और सेहतमंद रहना हर किसी का दायित्व है। अगर रोजाना एक्सरसाइज की जाए तो शरीर के फिट रहने के साथ ही मन भी शांत रहता है और काम में मन लगता है। भले ही पूरा दिन बहुत व्यस्त रहता हो लेकिन साधारण महिला को भी अपने दिन का कुछ समय अपने लिए निकालकर एक्सरसाइज करना चाहिए।
View this post on Instagram
A post shared by Rupal Sidhpura Faria (@rupal_sidh) on
शिल्पा शेट्टी अक्सर ही अपने फिटनेस रूटीन का वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो योग करते दिखती हैं। लगातार योग करने से केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं रहती बल्कि त्वचा भी जवां नजर आती है और ये अभिनेत्रियां हमेशा खूबसूरत दिखती हैं।
करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के कुछ ही दिनों बाद पुरानी फिगर वापस पा ली थी। जिसके लिए उन्होंने जिम में घंटो पसीना बहाया था। करीना का ये सूर्य नमस्कार वीडियो काफी पुराना है। जिसमें वो खुद को फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार करते नजर आ रही हैं।

कमेंट
कमेंट X