Saima Ubaid: जम्मू कश्मीर की साइमा उबैद के नाम है बड़ी उपलब्धि, हर महिला के लिए बनी मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की स्पोर्ट्स में हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। महिला हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम को भी अब वहीं पहचान मिलने लगी है जो पुरुष खिलाड़ियों को मिलती है। इसके साथ गही महिलाएं कुश्ती, कबड्डी और बाॅडी बिल्डिंग जैसे खेलों में भी पुरुषों की तरह शामिल होने लगी हैं। आमिर की फिल्म दंगल हो या शाहरुख की फिल्म चक दे इंडिया या फिर सलमान की दंगल, इन सभी फिल्मों में लड़कियों को कुश्ती और हॉकी खेलते देखा जा चुका है। भारत में भी आज महिलाएं कुश्ती, कबड्डी और वेट लिफ्टिंग के अपने शौक को करियर बना रही हैं। कश्मीर की लड़कियां भी इस तरह के स्पोर्ट्स में शामिल हो गई हैं। इसकी शुरुआत कश्मीर की पहली महिला पावर लिफ्टर साइमा उबैद ने की है। पावर लिफ्टिंग के करियर में अपनी पहचान बनाने वाली साइमा उबैद ने राज्य स्तरीय पदक अपने नाम करके साबित कर दिया है कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं पावर लिफ्टर साइमा उबैद के बारे में।
कौन है साइमा उबैद
साइमा उबैद मूल रूप से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की निवासी हैं। साइमा ने अपनी शुरुआती शिक्षा श्रीनगर से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई श्रीनगर के ही सरकार कॉलेज से की। साइमा ने होम साइंस में ग्रेजुएशन किया है। बाद में साइमा ने पावर लिफ्टिंग को अपना करियर बनाया और ट्रेनिंग शुरू की। उनकी शादी हो चुकी है और एक बच्चे की मां भी है। इसके बावजूद साइमा ने ट्रेनिंग जारी रखी है। उनका साथ साइमा के पति ने दिया, जो ट्रेनिंग में उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।
साइमा का पावर लिफ्टिंग में करियर
दरअसल, जम्मू कश्मीर में हर साल पावर-लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होता है। वैसे तो इस प्रतियोगिता में पुरुष हिस्सा लेते हैं लेकिन साल 2021 में ये प्रतियोगिता उस समय चर्चा में आई जब पहली बार महिलाओं के लिए पावर लिफ्टिंग का आयोजन हुआ। साइमा उबैद ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इतना ही नहीं साइमा ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी हासिल किया और जम्मू कश्मीर के साथ ही देश का नाम भी रोशन किया। साइमा के नाम 255 किलो वजन उठाने की उपलब्धि है।
साइमा को मिला पति का साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइमा को बचपन से पावर-लिफ्टिंग का शौक था और उन्होंने इसे करियर बनाने की ठान रखी थीं। वह कम उम्र में ही जिम जाने लगी थीं। शादी के बाद भी साइमा ने अपने सपने और शौक को भुलाया नहीं बल्कि ट्रेनिंग जारी रखी। उनके पति उबैज हाफिज ने भी साइमा का साथ दिया।

कमेंट
कमेंट X