फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IPS Success Story: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है ये महिला ऑफिसर, नाम सुनते ही बदमाशों के चेहरे पर दिखता है डर

Fri, 11 Aug 2023 06:00 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 11 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

अपराध एक वो दीमक है, जो देश को खोखला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। अगर सही समय पर इसकी रोकथाम न की जाए तो इसका दायरा बढ़ता चला जाता है।

विज्ञापन
IPS Sanjukta Parashar encounter specialist IPS Sanjukta Parashar success story
आईपीएस संजुक्ता पराशर - फोटो : Social Media

IPS Sanjukta Parashar success story: अपराध एक वो दीमक है, जो देश को खोखला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। अगर सही समय पर इसकी रोकथाम न की जाए तो इसका दायरा बढ़ता चला जाता है। ठीक उसी तरह अगर अपराधी को शुरुआत में सजा न दी जाए तो उसकी हिम्मत बढ़ने लगती हैं। ऐसे ही बदमाशों को सफाया करने वाली आईपीएस संजुक्ता पराशर से हर अपराधी कांपता है। दरअसल, आईपीएस संजुक्ता पराशर को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इनके नाम से ही उग्रवादी खौफ खाते है। आईपीएस संजुक्ता पराशर एक नीडर आईपीएस ऑफिसर है, उन्होंने कई उग्रवादियों का एनकाउंटर किया है। तो वहीं क्या आप जानते हैं पुलिस महकमे में न केवल पुरुष पुलिस अफसर ही दबंग है, बल्कि महकमे में लेडी सिंघम का भी दबदबा है। आईपीएस संजुक्ता पराशर की नाम उसी सूची में शामिल है। आइए जानते हैं कौन है आईपीएस संजुक्ता पराशर जो बदमाशों के हाथ से लोहा लेने का दम रखती है।

IPS Sanjukta Parashar encounter specialist IPS Sanjukta Parashar success story
संजुक्ता पराशर - फोटो : self
कौन हैं संजुक्ता पराशर 

मेघालय-असम कैडर की आईपीएस संजुक्ता का जन्म असम में 3 अक्टूबर 1979 में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की थी। इसके बाद जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशन में परास्नातक किया। संजुक्ता ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में ऑल इंडिया 85वीं रैंक हासिल की थी और मेघालय-असम कैडर को चुना।

IPS Sanjukta Parashar encounter specialist IPS Sanjukta Parashar success story
आईपीएस संजुक्ता पराशर के बारे में जानिए - फोटो : Social Media

संजुक्ता पराशर का परिवार

आईपीएस संजुक्ता पराशर एक अच्छी आईपीएस ऑफिसर होने के साथ-साथ वह एक मां और पत्नी भी हैं। उनके पति का नाम संदीप कक्कड़ है। उनका एक बेटा भी है, जिसकी देखरेख संजुक्ता की मां करती हैं। बात अगर संजुक्ता की मां की करें तो वह पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पिता एक इंजीनियर हैं। उनका एक छोटा भाई भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPS Sanjukta Parashar encounter specialist IPS Sanjukta Parashar success story
आईपीएस संजुक्ता पराशर लेडी सिंघम - फोटो : istock
महकमे की लेडी सिंघम हैं आईपीएस संजुक्ता पराशर 

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, संजुक्ता पराशर को पुलिस महकमे की लेडी सिंघम कहा जाता है। वह एक निडर आईपीएस ऑफिसर है। आपको बता दें, आईपीएस संजुक्ता पराशर ने कभी भी किसी टास्क को देखकर हार नहीं मानी। वह हमेशा नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहती हैं। उसी का नतीजा है कि, आज बदमाश उनका नाम सुनते ही थर थर कांपते हैं। जानकारी के अनुसार, असम के लोग उन्हें आयरन लेडी ऑफ असम कहते हैं। इसकी कई वजह हैं। 

आईपीएस संजुक्ता ने बोडो उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। साल 2015 में असम के जोरहाट जिले में बतौर एसपी आईपीएस संजुक्ता ने लगातार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने असम के जंगलों में एके-47 लिए सीआरपीएफ के जवानों और कमांडो को लीड किया। खास बात ये है कि, आईपीएस संजुक्ता पराशर ने असम में ऐसी जगहों पर एनकाउंटर किया है, जहां नॉर्मल ऑपरेशन चलाना भी मुश्किल था, वहां तक संजुक्ता अपनी टीम के साथ पहुंच गईं और उग्रवादियों पर हमला कर दिया। उनके नेतृत्व में 16 उग्रवादियों को मार गिराया गया और 64 नक्सलियों को गिरफ्तार कर किया गया।

विज्ञापन
IPS Sanjukta Parashar encounter specialist IPS Sanjukta Parashar success story
आईपीएस संजुक्ता पराशर को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी - फोटो : Sanjukta Parashar Facebook
कई बार मिली जान से मारने की धमकी

आईपीएस संजुक्ता पराशर की ताकत ही उनकी पहचान थी। उन्होंने सीआरपीएफ जवानों की टीम को भी लीड किया था। संजुक्ता पराशर को उग्रवादी ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की और वह निडर होकर AK-47 घूमती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed