आज महिलाएं घर-परिवार से लेकर बाहर तक की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं जिन्होंने अपने करियर के रूप में ऐसे काम को चुना जो महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। हांलाकि वहां भी महिलाओं का परचम लहराया और उन्होंने कामयाबी के झंडे गाड़े। कुछ ऐसा ही दबदबा राजनीति में भी दिखता है। महिलाओं ने इस क्षेत्र में भी अपने नेतृत्व क्षमता से सबको हैरत में डाला। फिर वो पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हो या पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल। इन सब महिलाओं के जीवन से हमें कुछ न कुछ प्रेरणा जरूर मिलती है। तो चलिए जानें ऐसी अद्भुत नेतृत्व क्षमता की धनी उन महिलाओं के बारे में जिनके जीवन से हम प्रेरणा ले सकते हैं।
International Women's Day 2020: देश की वो प्रभावशाली महिलाएं जिनके जीवन से आप ले सकते हैं प्रेरणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक संधू भारत की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त रह चुकी हैं। 5 सितंबर 2013 को इस पद पर नियुक्त हुईं संधू दिसंबर में इस पद से सेवानिवृत्त हुईं। इसके अलावा दीपक की अद्भुत नेतृत्व क्षमता का ही कमाल था कि उनको भारतीय सूचना सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों का जिम्मा दिया गया। इसके साथ ही दीपक संधू ने कान, बर्लिन, वेनिस और टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी भाग लिया था।
कर्नाटक की राज्यपाल रह चुकीं रमा देवी को भारत की प्रथम महिला चुनाव आयुक्त का पदभार संभालने का गौरव प्राप्त है। वीएस रमा देवी ने 26 नवंबर से 11 दिसंबर 1990 तक पदभार संभाला था।
31 मार्च 1945 को जन्मी मीरा कुमार दलित समुदाय से हैं और वे पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की बेटी हैं। उनकी मां इंद्राणी देवी एक समाजसेवी थीं। वर्ष 1985 में वो पहली बार सांसद बनी, उन्होंने बिजनौर से चुनाव लड़ा था। साल 2009 में मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला स्पीकर चुनी गईं थीं।
प्रतिभा पाटिल
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल हैं। प्रतिभा पाटिल का पूरा नाम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं। प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के नंदगांव में हुआ था। साल 1962 में प्रतिभा पाटिल ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और राजनीति में प्रवेश किया। मात्र 27 साल की उम्र में ही प्रतिभा पाटिल मुंबई की जलगांव विधानसभा से विधायक चुनी गईं।
कमेंट
कमेंट X