International Women Day 2022: देश की पांच महिला राजनेता, जो इन दिनों संभाल रहीं पार्टी और देश की जिम्मेदारी
निर्मला सीतारमण
फोर्ब्स 2021 की सूची में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में भारत की कई महिलाओं के नाम शामिल हैं। इनमें पहली और सबसे सशक्त भारतीय महिला हैं निर्मला सीतारमण। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत में ही नहीं विदेशों तक प्रसिद्ध है। देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार देश की वित्त मामलों को संभाल रही हैं। इसके पहले सीतारमण ने देश के रक्षा मंत्री पद का कार्यभार भी संभाला था।
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे राज्य की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। एक महिला राजनेता के तौर पर यह बड़ी उपलब्धि है कि ममता बनर्जी लगातार तीन बार से किसी राज्य की मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यरत हैं। ममता बनर्जी को महिला सशक्तिकरण का सबसे जबरदस्त उदाहरण माना जा सकता है। वह टीएमसी की लीडर भी हैं और प्रदेश की मुखिया भी। ममता बनर्जी केंद्र में लगातार दो बार रेल मंत्री भी रह चुकी हैं।
आनंदीबेन पटेल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इसके पहले गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। कल्याण सिंह के अस्वस्थ होने पर आनंदी बेन पटेल ने दो राज्यों के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। वह तब यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश की राज्यपाल भी रहीं। उनके तेजतर्रार, सख्त और कुशल प्रशासन के कारण आनंदीबेन पटेल को आयरन लेडी भी कहा जाता है। राजनीति में आने से पहले वह एक अच्छी शिक्षक भी रह चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था।
मायावती
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम मायावती का है। कई बड़े राजनीतिक दलों का नाम आते ही कई दिग्गज नेताओ के नाम याद आते हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी के साथ सबसे पहला और इकलौता नाम एक महिला का आता है, वह है मायावती। वह पार्टी की प्रमुख भी हैं, खुद में एक ब्रांड भी। भारतीय राजनीति में किसी महिला के लिए यह ओहदा पाना आसान बात नहीं है। लंबे समय से राजनीति में रहने के बाद मायावती की पहचान 'बहन जी' के तौर पर बन गई है। बसपा सुप्रीमो होने के साथ ही मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

कमेंट
कमेंट X