फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

देश का पहला रेलवे स्टेशन, जिसे केवल महिलाएं चलाती हैं, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Sat, 18 Jan 2020 11:58 AM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Jan 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Indias first railway station operated by women
माटुंगा रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

हमारे देश की महिलाएं समय-समय पर अपने सशक्तिकरण का परिचय देती रही हैं। पुरुषों के साथ उन्हें कंधे से कंधा मिलाकर चलते देखना अब जैसे सामान्य बात है। लेकिन क्या आपने कबी सोचा है कि ऐसा भी एक क्षेत्र हो सकता है जहां पूरी जिम्मेदारी केवल और केवल महिलाओं को कंधों पर ही हो। आपको बता रहे हैं देश के ऐसे पहले रेलवे स्टेशन के बारे में जो सिर्फ महिलओं द्वारा संचालित होता है। 

Indias first railway station operated by women
माटुंगा रेलवे स्टेशन में तैनात महिला कर्मचारी - फोटो : ANI

मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन देश का पहला रेलवे स्टेशन है जो सिर्फ महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। इसकी इस खासियत के कारण स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह स्टेशन साल 2017 के जुलाई माह से केवल महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है।

Indias first railway station operated by women
माटुंगा रेलवे स्टेशन में तैनात महिला कर्मचारी

इस स्टेशन पर कुल 41 महिलाएं कार्यरत हैं जिनमें 17 बुकिंग क्लर्क, 6 आरपीएफ पर्सनल, 8 टिकट चेकर, 5 प्वाइंट पर्सन, दो रेलवे उद्घोषक और 2 क्लीनिंग स्टाफ शामिल हैं। ममता कुलकर्णी यहां की स्टेशन मैनेजर हैं, जिनकी देखरेख में सभी कर्मचारी काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indias first railway station operated by women
माटुंगा रेलवे स्टेशन में तैनात महिला कर्मचारी

माटुंगा मुंबई का एजुकेशनल हब माना जाता है। यह इलाका दादर और साइन के बीच स्थित है। हालांकि इस इलाके में महिलाओं के लिए तमाम चुनौतियां हैं, लेकिन इसके बावजूद वे एक साथ मिलकर इस स्टेशन को सुचारु रूप से चला रही हैं।

विज्ञापन
Indias first railway station operated by women
ममता कुलकर्णी - फोटो : Social media

साल 1992 में ममता कुलकर्णी मुंबई डिविजन की पहली महिला स्टेशन मास्टर बनीं थीं। अब उन्हीं के देखरेख में अनेक महिला स्टाफ मिलकर इस रेलवे स्टेशन का परिचालन कर रही हैं। स्टेशन पर जो सबसे ज्यादा चुनौतियों वाले काम होते हैं, उनमें से एक होता है टिकट चेकिंग। स्टेशन में मौजूद महिला टिकट चेकर इस काम को भी बेहद सहजता के साथ करती नजर आतीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed