फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   famous fashion designer anita dongre success story

दो सिलाई मशीन से शुरू किया था अपना सफर, आज हैं दुनिया की मशहूर फैशन डिजाइनर

Mon, 13 Jul 2020 09:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 13 Jul 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
famous fashion designer anita dongre success story
anita dongre - फोटो : instagram

फैशन और डिजाइनर कपड़ों की रेंज में अनीता डोंगरे का नाम कोई नया नहीं है। अपनी मेहनत और लगन से दिनरात एक कर मुकाम पाने वाली अनीता डोंगरे की कहानी किसी फिल्म सी लगती है। साधारण से सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनीता के घर में भी कोई भी महिला बाहर नौकरी नहीं करती थी। यहां तक कि घर से भी कोई बिजनेस नहीं करती थीं। अनीता को तो अपना रास्ता खुद ही बनाना था। बचपन में अनीता डोंगरे की मां पुष्पा अपने बच्चों के लिए कपड़े सिला करती थीं। जिसे देखकर अनीता के मन में भी सिलाई का शौक चढ़ा।

विज्ञापन

 

famous fashion designer anita dongre success story

मुंबई में पली-बढ़ी अनीता ने इस बात पर ध्यान दिया कि भारत में काम करने वाले कॉरपोरेट वर्ल्ड की महिलाओं के लिए कोई ऐसा ब्रांड नहीं था जो सही रेंज में कपड़े बनाता हो। यहीं देखकर उनके मन में कामकाजी महिलाओं के लिए कपड़े डिजाइन करने का जुनून सवार हुआ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता बताती हैं कि 1995 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत केवल दो सिलाई मशीन से शुरू की। साथ ही अपने पिता से पैसे उधार लिए। अनीता और उनकी बहन ने एक 300 स्कावयर वर्गफुट के कमरे में अपना काम करना शुरू किया और महिलाओं के लिए वेस्टर्न आउटफिट सिलती थीं। लेकिन शुरूआत में किसी ने भी उनके बनाए कपड़ों को अपने स्टोर में जगह नहीं दी और न हीं किसी मॉल ने उन्हें अपने यहां शॉप खोलने की जगह दी। 


 
विज्ञापन

ऐसे में गुस्साई अनीता ने अपने खुद के ब्रांड को शुरू करने का फैसला लिया। साल 2015 में AND के साथ ही ग्लोबल देसी, हाउस ऑफ अनीता, अनीता डोंगरे ब्राइडल काउचर और अनीता डोंगरे पिंक सिटी जैसे बहुत सारे ब्रांड खुल गए। इस तरह से अनीता ने अपने मेहनत और लगन से दुनिया भर के लोगों को अपनी कपड़ों का मुरीद बना दिया। यहां तक कि ब्रिटेन के शाही परिवार की केट मिडल्टन ने अनीता का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। जिसके बाद उनके पास बहुत से ऑर्डर आने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed