फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

World Famous Female Astronauts: ये हैं विश्व प्रसिद्ध महिला अंतरिक्ष यात्री, इनके नाम पर दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

Thu, 24 Aug 2023 05:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Aug 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan 3: Top 5 Famous Female Astronauts In The World Know Details In Hindi
World Famous Astronaut - फोटो : Facebook

World Famous Astronaut:  23 अगस्त 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। इसरो का चंद्रयान 3 मिशन सफल हो गया है। चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 मिशन में कई वैज्ञानिकों की मेहतन है, जिसमें कई महिला वैज्ञानिक भी शामिल हैं।



वहीं इसके पहले अंतरिक्ष पर पहुंचकर कई महिलाओं ने महिला शक्ति का अद्भुत पूर्व उदाहरण पेश किया। दुनियाभर में कई ऐसी महिला यात्री हैं, जो अंतरिक्ष पर व चांद पर पहुंची और देश-दुनिया में अपना नाम बनाया। 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 634 अंतरिक्ष यात्रियों में से 72 महिलाएं हैं। ये 72 महिलाएं अंतरिक्ष में उड़ान भर चुकी हैं। इसमें से 56 अमेरिका की और अन्य फ्रांस, इटली, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, यूके, कनाडा और चीन की हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही महिला अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में जो  विश्व प्रसिद्ध हो गईं।

Chandrayaan 3: Top 5 Famous Female Astronauts In The World Know Details In Hindi
Valentina Tereshkova - फोटो : facebook

वेलेंटीना टेरेश्कोवा

अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली महिला वेलेंटीना टेरेशकोवा थीं। महज 26 साल की कम उम्र में 16 जून 1962 को उन्होंने पहली बार अंतरिक्ष की उड़ान भरी। तीन दिन के मिशन को पूरा करते हुए वह इतिहास में पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन गईं। उन्होंने 48 बार पृथ्वी की परिक्रमा की, जिसका प्रसारण यूरोप और सोवियत संघ में हुआ।

Chandrayaan 3: Top 5 Famous Female Astronauts In The World Know Details In Hindi
Svetlana Savitskaya - फोटो : facebook

स्वेतलाना सवित्सकाया

करीब 20 साल बाद दूसरी महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। नासा ने जनवरी 1978 में 35 नये अंतरिक्ष यात्रियों की घोषणा की, जिसमें से 6 महिलाएं थीं। सोवियत संघ ने 1980 में नो महिला एस्ट्रोनॉट का चयन किया। इसमें से एक स्वेतलाना सवित्सकाया थीं।1982 में स्वेतलाना अंतरिक्ष की उड़ान भरी। दो साल बाद 25 जुलाई 1984 को रूस की स्वेतलाना सवित्सकाया ने पहली बार स्पेसवॉक की थी। ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrayaan 3: Top 5 Famous Female Astronauts In The World Know Details In Hindi
कल्पना चावला - फोटो : facebook

कल्पना चावला

कल्पना चावला पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थीं । 1962 में करनाल में जन्मी कल्पना इंजीनियरिंग डिग्री लेने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। यहां दो मास्टर्स डिग्री प्राप्त की और वैमानिकी इंजीनियरिंग में पीएचडी किया। फिर नासा में शोधकर्ता के रूप में शामिल हो गईं। पहली बार 1998 में कल्पना ने अंतरिक्ष की पहली उड़ान भरी। अपनी अंतरिक्ष यात्रा में उन्होंने 372 घंटे बिताकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Chandrayaan 3: Top 5 Famous Female Astronauts In The World Know Details In Hindi
Peggy Whitson - फोटो : Facebook

पेगी व्हिटसन

नासा की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन ने कुल 10 बार स्पेसवॉक किया है। वह सबसे ज्यादा बार स्पेसवॉक करने वाली महिला हैं। करीब 666 दिन अंतरिक्ष पर गुजारते हुए पेगी मे 60 घंटे से ज्यादा अंतरिक्ष में चहलकदमी की। पेगी का नाम इतिहास की सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री में शामिल है। इतना ही नहीं वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की पहली महिला कमांडर भी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed