फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कमीला कबेयो, एक ऐसी सिंगर जिसने डर पर जीत पाई और बन गई गायकी की सरताज

Wed, 13 May 2020 09:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 May 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
camila cabello who grew up with afraid of singing
- फोटो : Social Media

अपने डर पर विजय पाने वाला ही असली विजेता है। ऐसी ही कुछ कहानी है सिंगर कमीला कबेयो की। जिन्होंने लोगों के सामने खड़े होकर गाने के डर पर विजय पाई और आज दुनिया भर की मशहूर सिंगर के रूप में जानी जाती हैं। 



 
camila cabello who grew up with afraid of singing
- फोटो : Social Media

क्यूबन-अमेरिकन सिंगर कमीला कबेयो ने अपनी पहचान बैंड ग्रुप फिफ्थ हारमनी गर्ल ग्रुप से बनाई है। लेकिन इस ग्रुप को कमीला ने दिसंबर 2016 में छोड़ दिया था। सिंगर कमीला का जन्म मार्च 1997 में क्यूबा में हुआ था। उनकी माता एक क्यूबन थीं और पिता मैक्सिकन थे। बचपन में कमीला को लोगों के सामने गाने में डर लगता था।


 
camila cabello who grew up with afraid of singing
- फोटो : Social Media

कमीला जब केवल पांच साल की थीं तब तक तो कबेयो परिवार क्यूबा में ही रह रहा था, लेकिन जैसे ही वे छह साल की हुईं तो पूरा परिवार यूएस शिफ्ट हो गया था। यहां कमीला ने एक सीनियर हाइस्कूल में एडमिशन भी ले लिया था। कमीला जब छोटी थीं तो उन्हें किसी से ज्यादा बातचीत करने का शौक नहीं था। वे अंतरमुखी स्वभाव की थीं और अकेले रहना पसंद करती थीं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
camila cabello who grew up with afraid of singing
- फोटो : Social Media

वे अक्सर अपने कमरे में अकेले बैठकर गाने गाया करती थीं। उन्हें गाने लिखने का भी शौक था और गाना भी अच्छा लगता था, लेकिन अकेले में। किसी के सामने गाना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था। गाने के अलावा वे हैरी पॉटर सीरीज भी देखा करती थीं। उन्होंने हैरी पॉटर की लगभग सभी किताबें पढ़ीं हुई हैं। इसके अलावा उन्हें फुटबॉल खेलने का शौक भी था,  लेकिन गाना हमेशा से ही उनकी पहली पसंद रहा है। 


 
विज्ञापन
camila cabello who grew up with afraid of singing
- फोटो : Social Media

कमीला के गाने का शौक बचपन के साथ ही बढ़ता चला गया। इस शौक को पूरा करने के लिए कमीला ने अपना स्कूल भी छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने द एक्सफैक्टर के लिए ऑडिशन भी दिया। लेकिन उसमें उनका चयन नहीं हो पाया था। हालांकि उसी समय कमीला ने और लोगों के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया और उसका नाम रखा फिफ्थ हारमनी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed