फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Athlete Dadi: 62 Year Old Woman Treks Kerala Toughest Peak Agasthyarkoodam Mountain Wearing Saree

Athlete Dadi: 62 साल की दादी ने साड़ी पहनकर की ट्रैकिंग, केरल की दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर की चढ़ाई

Sun, 17 Apr 2022 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Athlete Dadi: 62 Year Old Woman Treks Kerala Toughest Peak Agasthyarkoodam Mountain Wearing Saree
62 साल की एथलीट दादी - फोटो : instagram

कहते है न कि अगर एक महिला ठान लें तो क्या नहीं कर सकती है। वह घर बना सकती है, तो उसी घर में रहने वालों का जीवन भी संवार सकती है। वह देश-दुनिया में कई बड़े पदों पर पदस्थ हैं। इसकी वजह महिलाओं का तेज दिमाग और हुनर है। लेकिन शारीरिक तौर पर भी महिलाएं अब कमजोर नहीं रहीं।  महिलाओं को शारीरिक तौर पर कमतर समझने वालों के लिए मैरी कॉम, मीराबाई चानू जैसी दमदार महिलाएं भी हैं। वहीं बात अगर उम्र की बंदिशों की करें तो उसे भी भारतीय महिलाओं ने पीछे छोड़ दिया है। एडवेंचर और हाइकिंग को चुस्त-दुरुस्त लोगों की एक्टिविटी माना जाता है। कई बार तो शारीरिक तौर पर मजबूत लोगों के लिए भी हैकिंग और ट्रैकिंग आदि मुश्किल का काम होता है। ऐसे में अगर कोई महिला ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ाई करे, वह भी 60 साल से उम्र पार होने के बाद तो लोगों का अचंभित होना लाजमी है। लेकिन एक 62 साल की बूढ़ी महिला ने वेस्टर्न घाट की चोटियों पर चढ़ाई करके साबित कर दिया कि बुलंद हौसलों के सामने उम्र बाधा नहीं बन सकती है। यह कहानी है बेंगलुरु की रहने वाली नागरतनम्मा की।

विज्ञापन


कौन है नागरतनम्मा

नागरतनम्मा की उम्र 62 साल है। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि है। नागरतनम्मा ने इस उम्र में केरल की दूसरी सबसे ऊंची चोटी तिरुवनंतपुरम के अगस्त्यकुड़म पर चढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर नागरतनम्मा का चोटी पर चढ़ाई करते वीडियो वायरल होने के बाद वह मशहूर हो गईं।
विज्ञापन


नागरतनम्मा ने की ऊंची चोटी पर फतह

16 फरवरी को नागरतनम्मा ने अगस्त्यार्कूदम चोटी पर रोप क्लाइंबिंग की। बता दें कि तिरुवनंतपुरम के अगस्त्यकुड़म सह्याद्री पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची और सबसे कठिन चोटियों में से एक है। नागरतनम्मा के साथ उनका बेटा और उसके दोस्त थे। नागरत्नम्मा की यह पहली चढ़ाई थी। शादी के बाद से ही परिवार और घर-गृहस्थी के कामों लगी एक घरेलू महिला ने उम्र बढ़ने के बाद भी अपने हौसले और निडरता को बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरत्नम्मा की रोप क्लाइंबिंग की खासियत

खास बात ये है कि ऊंची चोटी की चढ़ाई करने वाली दादी नागररत्नम्मा ने कोई ट्रैकिंग सूट या पैंट व सलवार नहीं बल्कि पारंपरिक साड़ी पहनी है। जिस साड़ी को पहनकर चलना मुश्किल हो सकता है, उसे पहन कर उन्होंने केरल की एक ऊंची चोटी पर फतह प्राप्त कर ली। साड़ी में ट्रैकिंग करते उनका वीडियो जब सामने आया तो उसे देख हर कोई दादी की तारीफ करते नहीं थक रहा।


View this post on Instagram

A post shared by Vishnu (@hiking_._)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed