महिलाओं की सुरक्षा आज का एक अहम सवाल है क्योंकि पिछले कुछ सालों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। ऐसे में जरूरत है कि महिलाएं जब भी घर से बाहर निकलें तो अपनी सुरक्षा का इंतजाम साथ रखें क्योंकि रात के समय अक्सर टैक्सी या कैब लेते समय उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ जाती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल में रखे ये ऐप आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से ऐप हैं जो महिलाओं को अपने मोबाइल में जरूर रखने चाहिए।
इन पांच ऐप की मदद से अब हर महिला रह सकती है सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इस ऐप को बनाया गया था। जो महिलाएं रात के समय काम पर बाहर रहती है या नाइट शिफ्ट करती है उनके लिए ये बेस्ट एप है। ये एप ग्राहक को सेफ्टी ऑडिट करने को कहती है। जिसमें 1 से 5 तक के स्केल पर आपको रेट करना होता है कि जहां से आप गुजरती है उस जगह पर आप कितना सुरक्षित महसूस करती है। उन जगह की आपको फोटो क्लिक कर उसे रेटिंग देनी है। इसके बाद जब भी आप कोई असुरक्षित जगह से गुजरेंगी ये एप आपके परिवालों को नोटीफिकेशन भेज देगा। ये एप एंड्रॉएड और आइओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।
इस ऐप की खासियत है कि ये किसी इमरजेंसी के समय यूजर की आवाज का 45 सेकंड का संदेश आपातकालीन नंबर पर भेज सकता है।
महिलाओं की सुरक्षा का ये ऐप बहुत ही कारगर है। इसमें संदेश को बस फोन हिलाकर या पॉवर बटन को चार बार दबाकर पहले से तय किए गए नंबरों पर भेजा जा सकता है। इस ऐप की खासियत है कि आप चाहें तो फोन हिलाकर संदेश भेजने वाली सुविधा को बंद भी किया जा सकता है।
इस ऐप की मदद से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाता है और उनके अभिभावकों और दोस्तों को लाइव जगह के बारे में पता चलता है। इस ऐप की मदद से जीपीएस के जरिए संकट की स्थिति में जगह के साथ संदेश भेजा जा सकता है।

कमेंट
कमेंट X