Ram Mandir Ayodhya Tourist Places: इन दिनों भारत ही नहीं विश्व भर में सभी की निगाहें भव्य राम मंदिर पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला को स्थापित किया जाएगा। नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जारी हैं। देश-विदेश से हिंदू राम मंदिर के दर्शन के लिए आना चाहते हैं। हालांकि 22 जनवरी को आमंत्रित किए गए मेहमानों को ही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेकिन उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। ऐसे में जो लोग अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन के लिए आ रहे हैं, वह राम मंदिर के अलावा भी यहां कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। राम मंदिर के अलावा भी अयोध्या में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। आइए जानते हैं अयोध्या के पर्यटन स्थलों के बारे में।
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं अयोध्या तो आसपास की इन जगहों की भी करें सैर
कनक भवन
अयोध्या में ही राम मंदिर के पास तुलसी नगर में कनक भवन स्थित है, जिसे सोने का घर भी कहते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, शादी के बाद श्री राम और माता सीता इसी महल में रहते थे। इस महल का निर्माण किसी राजस्थानी किले रूपी है।
नागेश्वर नाथ मंदिर
अयोध्या में स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल थेरी बाजार के मध्य में स्थित है। कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने कराया था। यहां भगवान शिव की पूजा होती है। महाशिवरात्रि के मौके पर काफी भीड़ लगती है।
तुलसी स्मारक भवन
शहर में ही गोस्वामी तुलसीदास की याद में तुलसी स्मारक भवन भी बना है। कहते हैं कि भवन के स्थान पर ही तुलसीदास जी ने 16वीं सदी में रामचरितमानस की रचना की थी।
बहू बेगम मकबरा
अयोध्या जिले की सबसे ऊंची संरचना बहू बेगम का मकबरा है, जो नवाब शुजा उद दौला की पत्नी बेगम उन्मतुज्जोहरा को समर्पित है। इस स्थान को एएसआई ने संरक्षित किया है। इतिहास से प्रेम है तो यहां भी सैर के लिए आप जा सकते हैं।