फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Lalla Aarti Pass: राम लला की आरती में शामिल होने के लिए चाहिए पास, तो ऐसे करें घर बैठे बुक

Mon, 22 Jan 2024 10:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Jan 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Online Booking Process
राम लला की आरती का पास ऑनलाइन कैसे बुक करें? - फोटो : Amar Ujala

Ram Mandir Aarti Pass Booking: हर किसी को इंतजार है 22 जनवरी 2024 का, क्योंकि इस दिन राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद अगले दिन यानी 23 जनवरी से आम लोग भी राम लला के दर्शन कर पाएंगे। ऐसे में देश-विदेश से लोगों के पहुंचने का सिलसिला चलेगा। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार राम लला की सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती और शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती होती है। ऐसे में जाहिर है कि आप भी इन आरती में शामिल होना चाहते हैं या जो लोग मंदिर दर्शन को जाएंगे वो राम लला की आरती में शामिल होना चाहेंगे। ऐसे में आप भी अगर राम लला की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन पास ले सकते हैं, जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Online Booking Process
राम लला की आरती का पास ऑनलाइन कैसे बुक करें? - फोटो : istock

ऐसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं आरती पास:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी राम मंदिर जाकर भगवान राम की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पास लेना होगा
  • इसके लिए आपको सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाना होगा
Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Online Booking Process
राम लला की आरती का पास ऑनलाइन कैसे बुक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर 'Click here to Reserve your Passes for experiencing Aarti of Ramlalla' लिखा हुआ नजर आएगा
  • इसके बाद आपको इस पर क्लिक करना है
  • हालांकि, आप आरती सेक्शन में जाकर भी इस प्रोसेस को कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Online Booking Process
राम लला की आरती का पास ऑनलाइन कैसे बुक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको नीचे की तरफ आना है और यहां पर मांगी गई जानकारियां भरनी है
  • सबसे पहले वो तारीख चुनें, जिस दिन की आरती में आप शामिल होना चाहते हैं
  • फिर आरती का प्रकार, और श्रद्धालुओं की संख्या समेत अन्य मांगी गई जानकारियां भरें और फिर प्रोसिड पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Online Booking Process
राम लला की आरती का पास ऑनलाइन कैसे बुक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • ऑनलाइन आरती पास बुक होने के बाद आपको आरती पास काउंटर में जाना है
  • यहां से आप अपना फिजिकल आरती पास प्राप्त कर सकते हैं और इसके बाद आरती में शामिल हो सकते हैं
  • बस ध्यान रहे कि अपने साथ अपना कोई आईडी प्रूफ साथ जरूर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed