फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं अयोध्या तो आसपास की इन जगहों की भी करें सैर

Mon, 22 Jan 2024 11:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Jan 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya Tourist Places To Visit During Pran Pratishtha
Ayodhya - फोटो : istock

Ram Mandir Ayodhya Tourist Places: इन दिनों भारत ही नहीं विश्व भर में सभी की निगाहें भव्य राम मंदिर पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला को स्थापित किया जाएगा। नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जारी हैं। देश-विदेश से हिंदू राम मंदिर के दर्शन के लिए आना चाहते हैं। हालांकि 22 जनवरी को आमंत्रित किए गए मेहमानों को ही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेकिन उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। ऐसे में जो लोग अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन के लिए आ रहे हैं, वह राम मंदिर के अलावा भी यहां कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। राम मंदिर के अलावा भी अयोध्या में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। आइए जानते हैं अयोध्या के पर्यटन स्थलों के बारे में।

Ram Mandir Ayodhya Tourist Places To Visit During Pran Pratishtha
kanak Bhawan - फोटो : facebook

कनक भवन

अयोध्या में ही राम मंदिर के पास तुलसी नगर में कनक भवन स्थित है, जिसे सोने का घर भी कहते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, शादी के बाद श्री राम और माता सीता इसी महल में रहते थे। इस महल का निर्माण किसी राजस्थानी किले रूपी है।

Ram Mandir Ayodhya Tourist Places To Visit During Pran Pratishtha
ayodhya - फोटो : अमर उजाला

नागेश्वर नाथ मंदिर

अयोध्या में स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल थेरी बाजार के मध्य में स्थित है। कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने कराया था। यहां भगवान शिव की पूजा होती है। महाशिवरात्रि के मौके पर काफी भीड़ लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya Tourist Places To Visit During Pran Pratishtha
tulsi smarak bhawan - फोटो : social Media

तुलसी स्मारक भवन

शहर में ही गोस्वामी तुलसीदास की याद में तुलसी स्मारक भवन भी बना है। कहते हैं कि भवन के स्थान पर ही तुलसीदास जी ने 16वीं सदी में रामचरितमानस की रचना की थी।

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya Tourist Places To Visit During Pran Pratishtha
bahu begum makbara - फोटो : social media

बहू बेगम मकबरा

अयोध्या जिले की सबसे ऊंची संरचना बहू बेगम का मकबरा है, जो नवाब शुजा उद दौला की पत्नी बेगम उन्मतुज्जोहरा को समर्पित है। इस स्थान को एएसआई ने संरक्षित किया है। इतिहास से प्रेम है तो यहां भी सैर के लिए आप जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed