दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
टीम के साथी खिलाड़ी शोएब मलिक के पिछले हफ्ते टेस्ट से और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार के संन्यास लेने के एक दिन बाद दिवाली के दिन ही पाकिस्तान के एक और बड़े क्रिकेटर ने भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान यूनुस खान ने भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वह इस समय वह सिर्फ वनडे से संन्यास ले रहे हैं। वह क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट खेलते रहेंगे।
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
37 साल के दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान ने अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 264 वनडे मैच खेले हैं। वनडे करियर में उनके नाम 7240 रन दर्ज हैं। साथ ही वह वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर आते हैं।
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
यूनुस खान अबू धाबी में आज (11 नवंबर) इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में उतरकर वनडे से संन्यास ले रहे हैं।
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यूनुस खान पिछले महीने ही टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। यूनुस ने महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पाक के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज का रुतबा अपने नाम किया था।