जब सचिन पर लगा था बॉल से छेड़छाड़ का आरोप
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मुकाबलों में ऐसे पल जो आज भी यादगार हैं। सचिन से लेकर वीरेंद्र सहवाग की यादें जुड़ी हैं मुकाबलों में। जानें, ऐसे ही 4 यादगार मूमेंट।
जब सचिन पर लगा था बॉल से छेड़छाड़ का आरोप
वर्ष 2001 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच के दौरान कैमरे के सामने सचिन तेंदुलकर बॉल के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखे गए। उन पर आरोप भी लगा कि वह बॉल के साथ अनुपयोगी छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन जब बाद में कैमरे से जूम करके देखा गया तो पता चला कि सचिन तो बॉल में लगी मिट्टी को रुमाल से साफ कर रहे हैं।
जब सचिन पर लगा था बॉल से छेड़छाड़ का आरोप
यह चित्र देखकर आपको सब कुछ याद तो आ ही गया होगा। टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज श्रीसंत और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज आंद्रे नेल के बीच की घटना। नेल ने श्रीसंत को बाउंसर फेंकने के बाद तंज कसा था, कहा "तुम्हारे बस की नहीं है गेंद खेलना। तुम एक डरपोक खरगोश हो।" बस फिर क्या था, अगली गेंद पर श्रीसंत ने छक्का लगाया और क्रीज पर डांस करने लगे।
जब सचिन पर लगा था बॉल से छेड़छाड़ का आरोप
मार्च 2008 में भारत और अफ्रीका के बीच चेन्नई में हुआ ऐतिहासिक टेस्ट मैच। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने ट्रिपल सेंचुरी लगाकर इतिहास रचा और दुनिया के ऐसे चौथे बल्लेबाज बन गए जिसके नाम दो ट्रिपल सेंचुरी हो। हालांकि यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
जब सचिन पर लगा था बॉल से छेड़छाड़ का आरोप
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वनडे में दोहरा शतक। 2010 में ग्वालियर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच जिसमें सचिन के 200 रन नाबाद की बदौलत भारत ने 401 रन बनाए। इस मैच को भारत 153 रनों से जीतने में सफल रहा था।