विराट को चलता करने के बाद रूबेल ने दी गाली
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन के करियर पर उस समय ग्रहण लगता दिखने लगा था जब वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक बांग्लादेशी अभिनेत्री ने उन पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। बलात्कार का आरोप लगने के बाद ऐसा लगने लगा कि उनका करियर खत्म हो जाएगा।
विराट को चलता करने के बाद रूबेल ने दी गाली
बलात्कार का आरोप लगने के बाद भी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका दिया गया और उन्होंने कमाल कर प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया।
विराट को चलता करने के बाद रूबेल ने दी गाली
रुबेल ह़ुसैन उस समय बांग्लादेश के हीरो बन गए जब अपनी धारदार गेंदबाजी से लीग मुकाबले में इंग्लैंड टीम को धाराशायी कर दिया। रुबेल उस मैच के हीरो बने और इस जीत से टीम टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंच गई। रुबेल के शानदार पदर्शन से खुश रेप का आरोप लगाने वाली बांग्लादेश की अभिनेत्री नाजनीन अख्तर ने एफआईआर वापस ले लिया।
विराट को चलता करने के बाद रूबेल ने दी गाली
तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन इस समय अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने विराट कोहली का बड़ा विकेट चटकाया। यूं तो विकेट लेने पर हर किसी गेंदबाज को जबर्दस्त खुशी मिलती है लेकिन वह अपनी इस खुशी में मर्यादा लांघ गए।
विराट को चलता करने के बाद रूबेल ने दी गाली
बांग्ला टीम के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने विराट कोहली का विकेट लेने के बाद जबर्दस्त जश्न मनाया। और जश्न मनान के चक्कर में कोहली को कुछ अपशब्द भी कह गए। हालांकि ऐसे मौकों पर जमकर जवाब देने वाले कोहली ने गेंदबाज को कुछ नहीं कहा और चुपचाप पवेलियन लौट गए।