वर्ल्ड कप में लोगे ऐसा बल्ला तो बल्लेबाजी कहां से होगी!
शनिवार को ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में तेज गेंदबाजों का जलवा रहा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ऐरोन फिंच का विकेट कुछ इस अंदाज में हवा में उड़ गया। पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप में कुछ ऐसी ही कई बेहतरीन और शानदार मौके आए जिससे भले ही खिलाड़ियों के लिए अच्छा न हो लेकिन प्रशंसकों को इससे आनंद जरूर आएगा। पेश है, आपके लिए ऐसी ही कुछ लाजवाब तस्वीरें।
वर्ल्ड कप में लोगे ऐसा बल्ला तो बल्लेबाजी कहां से होगी!
वर्ल्ड कप में एक मार्च को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बल्लेबाजी के दौरान रन आउट से बचने के लिए बल्लेबाज जेम्स टेलर ने डाइव लगाई तो रन आउट करने की कोशिश में लगे श्रीलंकाई कप्तान और तेज गेंदबाज एंजेलो मैथ्यूज भी लड़खड़ाकर गिर गए।
वर्ल्ड कप में लोगे ऐसा बल्ला तो बल्लेबाजी कहां से होगी!
वर्ल्ड कप में एक मार्च को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बल्लेबाजी के दौरान रन आउट से बचने के लिए बल्लेबाज जेम्स टेलर ने डाइव लगाई तो रन आउट करने की कोशिश में लगे श्रीलंकाई कप्तान और तेज गेंदबाज एंजेलो मैथ्यूज उनसे लड़ने से खुद को बचाने की कोशिश में उछल गए।
वर्ल्ड कप में लोगे ऐसा बल्ला तो बल्लेबाजी कहां से होगी!
सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला का जूता उनसे अलग-थलग पड़ गया। वो कहीं और चले गए और उनके एक पैर का जूता कहीं और।
वर्ल्ड कप में लोगे ऐसा बल्ला तो बल्लेबाजी कहां से होगी!
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 फरवरी को हुए मुकाबले में कुछ इस तरह से बोल्ड हो गए। मैक्सवेल ही नहीं पूरी टीम ही इस मैच में बुरी तरह से लड़खड़ा गई जिससे टीम अपने कोटे के 35 ओवर भी नहीं खेल सकी।